मातृभूमि की स्क्रिप्ट पर सलमान खान ने दी सफाई

मुंबई। अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: में वॉर रेस्ट इन पीस’ की रिलीज तारीख सामने आ गई है। शुक्रवार को आयोजित फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में सलमान ने घोषणा की कि फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दौरान उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव को लेकर सरकार की ओर से किसी तरह का दबाव होने की खबरों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट दोबारा लिखने के लिए कहे जाने की बातें पूरी तरह गलत हैं।

सलमान ने फिल्म की कहानी के बारे में बताया कि इसमें सेना के जवानों के साथ-साथ उनके परिवारों के संघर्ष को भी दिखाया गया है। फिल्म में दोनों तरफ के सैनिकों के हालात और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को समझने की कोशिश की गई है। अभिनेता के मुताबिक, कहानी किसी पक्ष को नकारात्मक रूप में पेश करने के बजाय उन परिस्थितियों पर केंद्रित है, जिनमें सैनिकों को देश और अपने निजी संबंधों के बीच कठिन फैसले लेने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों के लिए देश सबसे पहले आता है।

फिल्म की रिलीज में हुई देरी पर सलमान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा, “इस बार मैं लेट नहीं हूं, वीएफएक्स लेट है।” पहले यह फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी। वहीं, फिल्म के गाने ‘मेरी सैक्सी ब्यूटी’ को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि दर्शकों को फिल्म देखने के बाद समझ आएगा कि यह गाना कहानी में किस तरह शामिल किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म में गानों के दौरान बहुत कम दृश्य रखे गए हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.