गुवाहाटी, 07 नवंबर (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में एक महिला का सड़ी गली अवस्था में शव बरामद किए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस शनिवार को बताया कि आज खानापाड़ा और आठ माइल गणेश मंदिर के बीच राष्ट्र राजमार्ग 27 के किनारे सुनसान इलाके से काफी दुर्गंध आने के बाद कुछ लोगों ने करीब जाकर देखा, तो इंसान का पैर दिखा।
जिसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर दिसपुर पुलिस की एक टीम पहुंची। पुलिस ने शव बरामद किया। शव को टुकड़े में करक बोरी में भरकर फेंका गया था। पुलिस ने आशंका जताई है कि 12 दिन पहले गुवाहाटी के कोइनाधारा इलाके से लापता महिला जीना वैश्य का शव है।
मौके पर फॉरेंसिक की टीम पहुंचकर जांच-पड़ताल आरंभ किया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मृत महिला की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया है।