कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस डिगारू में दुर्घटनाग्रस्त

इंजन समेत सात कोच पटरी से उतरे , कई यात्री घायल

गुवाहाटी, 11 नवंबर (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) की कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस आज सुबह गुवाहाटी के करीब डिगारू में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में इंजन समेत कुल सात कोच पटरी से उतर गए हैं। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है।

सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए रेलवे, पुलिस एवं अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच कर अभियान चला रही हैं। यह ट्रेन मिजोरम से कोलकाता जा रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.