उत्तराखंड के पौड़ी में खाई में गिरा वाहन, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर किया दुख व्यक्त
देहरादून, 28 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 से 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
पुलिस के अनुसार, ग्राम प्रहरी से थाना रिखणीखाल को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरु किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने के भी निर्देश दिए हैं।
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भी हादसे में हताहत हुए लोगों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत रिखणीखाल-सतपुली मार्ग पर भंगल्वाण गांव के पास शनिवार को एक इको वैन अनियंत्रित होकर करीब 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस, थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के साथ ही एसडीएम लैंसडौन शालिनी मौर्य मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
हादसे के बाद ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई में गिरे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए गए। हादसे में मृत आठ महिलाओं और वाहन चालक के शवों को निकालने के लिए भी अभियान चलाया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मृतक
1- कान्ति देवी (45) पत्नी दिनेश चन्द्र निवासी भंगलवाड़
2-रेखा देवी ( 42) पत्नी प्रेम सिंह निवासी भंगलवाड़
3- अनिल देबराडा (48) पुत्र जयानन्द भंगलवाड़ ( चालक)
4- सुमित्रा देवी (50) पत्नी रमेश सिह पता भंगलवाड़
5- सुनीता देवी ( 45) पत्नी मदन सिह पता भंगलवाड़
6-धनेश्वरी देवी (46) पत्नी किशन चन्द्र पता भंगलवाड़
7- सरोजनी देवी (38) पत्नी मोहन सिंह निवासी भंगलवाड़ उपरोक्त
8- रजनी देवी ( 25) पता भंगलवाड़
घायल
1- शशी देवी (35) पत्नी गजेन्द्र सिंह पता भंगलवाड़
2- शकुन्तला देवी (45) पत्नी महेन्द्र सिंह पता भंगलवाड़
3- जगदीश सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी भंगलवाड़
4- सत्यवती देवी ( 36 ) पत्नी जगदीश पता भंगलवाड़