पौड़ी हादसे के मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता देगी सरकार : धामी

देहरादून, 28 नवंबर (हि.स.)। पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में शनिवार को हुए सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे में घायल लोगों को भी 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.