पिटकुल एमडी पीसी ध्यानी ने दी सहायक अभियंता, सहायक लेखाधिकारी एवं अवर अभियंताओं की वित्तीय स्तरोन्नयन स्वीकृति
देहरादून। पिटकुल के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार जुयाल ने बताया कि प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी के अनुमोदन एवं वित्तीय स्तरोन्नयन हेतु उनकी अध्य्क्षता में गठित समिति द्वारा की गयी संस्तुति के अनुक्रम में मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग द्वारा 24 सहायक अभियन्ता अधिकारियों को द्वितीय, 05 सहायक अभियंता अधिकारियों को तृतीय, 01 सहायक लेखाधिकारी को तृतीय तथा 06 अवर अभियंताओं को उनकी अनुमन्यता की तिथि से प्रथम वित्तीय स्तरोन्नयन स्वीकृत करने के आदेश जारी किये गए हैं।
उक्त अधिकारियों को तृतीय वित्तीय स्तरोन्नयन अनुमन्य होने के पश्चात उनके वेतन में प्रतिमाह लगभग रूपये 4500 (रूपये चार हजार पांच सौ) से रूपये 73000 (रुपये तिहत्तर हजार) तक की वृद्धि होनी सम्भावित है
प्रबन्ध निदेशक द्वारा समस्त लाभकारी कार्मिकों को बधाई दी गयी तथा अवगत कराया गया कि प्रदेश के युवा, ऊर्जावान एवं प्रबंध विशेषज्ञ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, पिटकुल आनन्द बर्द्धन तथा प्रमुख सचिव (ऊर्जा) आर0 मीनाक्षीसुंदरम के कुशल नेतृत्व में पिटकुल प्रगति की ओर बढ रहा है। पिटकुल के सभी कार्मिकों द्वारा टीम भावना एवं पूर्ण मनोयोग से किये जा रहे कार्यों के कारण पिटकुल निरन्तर प्रगरने हेतु अपना शत-प्रतिशत योगदान दिये जाने की कामना की गयी।
उक्त आदेशों के जारी होने के उपरान्त कार्मिकों में खुशी की लहर है। लाभान्वित अधिकारियों द्वारा प्रबन्ध निदेशक महोदय का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया.
समिति की बैठक में पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी0सी0 ध्यानी, मुख्य अभियंता एच0एस0 ह्याँकि, महाप्रबन्धक (मा0सं0) अशोक कुमार जुयाल एवं महाप्रबन्धक (वित्त) मनोज कुमार, महाप्रबन्धक (वित्त) सम्मिलित हुये।
इस अवसर पर मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग से विवेकानन्द, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0), एवं विपिन कुमार पाल, कार्यालय अधीक्षक-प्रथम, ममता, कार्यालय अधीक्षक प्रथम उपस्थित रहे।