पौड़ी गढ़वाल, 20 नवंबर (हि.स.)। जनपद में कांग्रेस ने संगठन विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पाबौ ब्लॉक में सदस्यता अभियान चलाया। शुक्रवार को पाबौ ब्लॉक सभागार में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कई भाजपाईयों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
दो बार भाजपा मंडल अध्यक्ष रह चुके जगमोहन रावत सहित दर्जनों स्थानीय लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस नेताओं ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर लगातार लोग संगठन से जुड़ रहे हैं।
इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत होगी। पार्टी में शामिल हो रहे नए साथियों के अनुभव और सहयोग से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और आम जनता के विश्वास पर निर्भर करती है। कांग्रेस इसी विश्वास को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने नए सदस्यों से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होकर क्षेत्र में सक्रियता बढ़ानी होगी। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ ही जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना होगा।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में महेंद्र गुरुजी, कैलाश कौठियाल, प्रेम वल्लभ पुसोला, अजय भंडारी, रुपेश नेगी, देवेंद्र नेगी, रमेश रावत, उदय सिंह, कमल किशोर पंत, रविंद्र प्रसाद पंत, सतीश पोखरियाल, लक्की, संजय सिंह, रोहित, सुदाम, अनुप थपलियाल, रघुवीर सिंह, महावीर सिंह नेगी, विनोद बिष्ट, लक्ष्मण सिंह भंडारी, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, जगमोहन सिंह नेगी, जयप्रकाश सिंह नेगी, राकेश सिंह नेगी, रोहित सिंह साहू, कमल सिंह चौहान और कुलदीप सिंह आदि शामिल रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.