नई टिहरी। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने उद्देश्य से गोविंद अस्पताल जोगीवाला देहरादून की ओर से रानीचौरी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क परामर्श व दवाइयां बांटी गई।
रविवार को रानीचौरी में आयोजित शिविर का भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत और एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा ने किया। जिलाध्यक्ष रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविरों के आयोजन से लोगों को अपने ही क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच और परामर्श की सुविधा मिलती है।
आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने क्षेत्रवासियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया।
शिविर में मेडिसिन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय भंडारी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस रावत, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुषि वर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध उनियाल,जनरल सर्जन डॉ. प्रशांत सक्सेना, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएस बिष्ट ने सेवाएं दीं। शिविर का आयोजन सुशील बहुगुणा ने गोविंद अस्पताल की चिकित्सा टीम और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
इस मौके पर डॉ. धीरेंद्र सिंह कैंतुरा, सुशील कुमार बहुगुणा, सुधीर बहुगुणा, विनोद सुयाल, नीरज खत्री, डॉ. हरीश भट्ट, दिनेश डोभाल, विजय कठैत, मनीष राणा, जयेंद्र पंवार, पीयूष उनियाल, हर्षमणि बहुगुणा, प्रभात बिष्ट आदि मौजूद थे।