योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर जताया शोक

पौड़ी, 20 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर पौड़ी जिले में शोक की लहर है। उन्होंने शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।

सावित्री देवी के निधन पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किए जाने की संभावना है।

पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने भी सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मां का स्नेह, वात्सल्य और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल धरोहर हैं। मां का स्थान कोई नहीं ले सकता और उनका बिछुड़ना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के लिए अत्यंत दुखद घड़ी है। विधायक ने मां गंगा से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरे परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.