ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश के वन मंत्री से मुलाकात कर विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया

ऋषिकेश। गत दिवस ऋषिकेश में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश के वन मंत्री (कैबिनेट मंत्री)  सुबोध उनियाल से मुलाकात कर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

 

अग्रवाल ने वन मंत्री से ऋषिकेश विधानसभा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही बंदरों की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि बंदरों के आतंक से आमजन, विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बंदरों के हमलों और उत्पात के कारण लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।

 

इसके साथ ही अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वन विभाग के अधीन आने वाली सड़कों की स्थिति को सुधारने तथा उनके निर्माण एवं सुधारीकरण के लिए कैम्पा (CAMPA) योजना के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराकर कार्य करवाने का अनुरोध किया।

 

अग्रवाल के आग्रह पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित डीएफओ से फोन पर वार्ता की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

डॉ. अग्रवाल ने वन मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों एवं शासन स्तर पर निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.