यूपीसीएल/पिटकुल के एमडी पीसी ध्यानी ने विधान सभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून।  प्रबन्ध निदेशक, यू०पी०सी०एल०/ पिटकुल पी०सी० ध्यानी द्वारा विधानसभा अध्यक्षा  ऋतु खण्डूरी भूषण जी से शिष्टाचार भेंट की गई।

शिष्टाचार भेंट के पश्चात विधान सभा अध्यक्षा द्वारा राज्य में वर्तमान में विद्युत उपलब्धता की स्थिति पर सूक्ष्म चर्चा के साथ विधान सभा क्षेत्र कोटद्वार में विद्युत पोलों की स्थापना, क्षेत्र में घरों के ऊपर जा रही विद्युत लाइनों के स्थानान्तरण सहित क्षेत्र में वनों की अधिकता के कारण जंगली जानवरों के खतरे के दृष्टिगत रात के समय विद्युत की निर्बाध उपलब्धता पर बल दिया।

एमडी ध्यानी द्वारा क्षेत्र में प्रस्तावित पिटकुल के 400 के0वी0 उपसंस्थान के बारे में भी चर्चा की गई। विधान सभा अध्यक्षा द्वारा इस सम्बन्ध में चिन्हित भूमि के शीघ्र पिटकुल को स्थानान्तरित किये जाने हेतु समस्त आवश्यक सहयोग किये जाने का आश्वासन प्रदान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.