देहरादून। यूपीसीएल में राजस्व वसूली के सम्बन्ध में पी. सी. ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक द्वारा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में सभी क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं एवं अधिशासी अभियंताओं सहित उपखंड अधिकारियों एवं अवर अभियन्ताओं तक उपस्थित रहे।
एमडी पी.सी. ध्यानी द्वारा यूपीसीएल को लाभ अर्जित करने वाली वितरण कंपनी में परिवर्तित करते हुए UPCL की नेटवर्थ को positive किए जाने के लक्ष्य के साथ सभी का एक साथ काम किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
पी.सी. ध्यानी द्वारा इस वित्तीय वर्ष 2026-27 को “बिलिंग एफिशिएंसी वर्ष के रूप में अंगीकार करते हुए, सभी क्षेत्रीय इकाइयो को निर्देशित किया कि इस वर्ष 92% “बिलिंग एफिशिएंसी” प्रत्येक दशा में प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ “कलेक्शन एफिशिएंसी” को शत प्रतिशत किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
ध्यानी द्वारा विद्युत चोरी पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निदेर्शित किया गया जिसका व्यापक प्रभाव बिलिंग एफिशिएंसी पर परिलक्षित होगा।
ध्यानी द्वारा सभी क्षेत्रीय इकाइयो को श्रेणीवार “एवरेज बिलिंग रेट’ सही करने/ रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी उपलब्धता बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
ध्यानी द्वारा “Less Government, More Governance” की मूल भावना के प्रसार के साथ क्षेत्रीय अधिकारिओं की समस्याओं को भी सुनते हुए उसपर सकारात्मक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया।
अंत में प्रबंध निदेशक यूपीसीएल द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बेहतर उपभोक्ता सेवा के प्रण के साथ उत्साहवर्धन करते हुए अपने पूरे मनोयोग से कारपोरेशन एवं प्रदेश की सेवा हेतु हमेशा उपलब्ध रहते हेतु निर्देशित किया।