ब्रह्मपुरी में जानलेवा हमले के दो आरोपित 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गम ब्रह्मपुरी में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपितों को वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को बिल्केश्वर तिराहे से हिरासत में लिया। मामले में आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर को ब्रह्मपुरी निवासी करन चौहान ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ व्यक्तियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए सुरागरसी-पतारसी की और 2 नवंबर को बिल्केश्वर तिराहे से दोनों वांछित आरोपितों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम-पते सत्यम झा (23 वर्ष) पुत्र श्यामसुन्दर, निवासी मिश्रा गली, ब्रह्मपुरी व शिवम उर्फ काली उर्फ गुमित (23 वर्ष) पुत्र कालू, निवासी गुजराती गली, ब्रह्मपुरी, हरिद्वार बताए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.