मुख्यमंत्री और जापान के राजदूत ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून, 04 नवंबर (हि.स.)। भारत में जापान के राजदूत ओनो केईची और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जापान के राजदूत और राज्यपाल के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर जापान दूतावास की थर्ड सेक्रेटरी काकुता नानामी भी मौजूद रहीं। मुलाकात के बाद जापानी राजदूत और उनके प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन स्थित बोनसाई गार्डन का भ्रमण किया। उन्होंने वहां संरक्षित विभिन्न प्रजातियों के पौधों और उनकी कलात्मक संरचना की सराहना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा अभिनव कुमार ने भी बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.