पिटकुल ने पांडे के नेतृत्व में जीते आठ पदक

देहरादून । उत्तराखंड सचिवालय द्वारा अंतरविभागीय एथलीट प्रतियोगिता दिनांक 22.03.2026 को महाराणा प्रताप स्टेडियम देहरादून में संपन्न करी गयी. जिसमें उत्तराखंड के अनेकों विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया. पिटकुल  के  चार  एथलीटों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

पिटकुल के  दीपक पांडे द्वारा 50+ आयु वर्ग में सौ मीटर दौड़ एवं ऊँची कूद में दो गोल्ड मेडल,  राहुल पवार द्वारा 30+ आयु वर्ग में पाँच हजार मीटर और पंद्रह सौ मीटर में दो ब्रॉन्ज मेडल ,  कुलदीप सिंह कंडेरी द्वारा 40+ आयु वर्ग में सौ मीटर एवं दो सौ मीटर में एक गोल्ड एवं एक ब्रॉन्ज मेडल तथा  इंजमाम हुसैन द्वारा 30+ आयु वर्ग में सौ मीटर दौड़ में एक गोल्ड एवं ऊंची कूद में एक ब्रॉन्ज मेडल  कुल 08 पदक प्राप्त किये गये।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.