पिटकुल के एमडी पीसी ध्यानी ने मॉनसून के दौरान बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

देहरादून।  पी०सी० ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल द्वारा प्रबन्ध निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण करने के अनुकम में पिटकुल मुख्यालय में उपस्थित विभिन्न स्कन्धों जैसे प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र, जानपद, मानव संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट, कारपोरेट प्लानिंग, स्काडा, वित्त आदि का औचक निरीक्षण किया गया।

प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल द्वारा प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र के निरीक्षण करने के दौरान क्षेत्र के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्तालाप कर निर्देशित किया गया कि विद्युत आपूर्ति निर्वाध रूप से सभी स्तर पर सुनिश्चित की जाये एवं किसी भी प्रकार की शिथिलता कार्य प्रणाली में न बरती जाये।

निरीक्षण के द्वौरान उपस्थित मुख्य अभियन्ता, प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र एवं अन्य अधिकारियों से पिटकुल के पारेषण तंत्र के संचालन में आ रही बाधाओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी। श्री पी०सी० ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल द्वारा निर्देशित किया गया कि गढ़वाल एवं कुमाऊँ मण्डल में चल रहे 400 के0वी0 उपस्थान काशीपुर में नये 500 एम०वी०ए० परिवर्तक की स्थापना कार्य, 220 के0वी0 उपस्थान ऋषिकेश में 160 एम०वी०ए० परिवर्तक की स्थापना कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाये।

मुख्य अभियन्ता, गढ़वाल क्षेत्र को दूरभाष से 400 के०वी० उपसंस्थान श्रीनगर में 160 एम०वी०ए० परिवर्तक की क्षतिग्रस्त बुशिंग एवं 400 के0वी0 उपसंस्थान ऋषिकेश के क्षतिग्रस्त सर्किट ब्रेकर को अतिशीघ्र बदले जाने हेतु निर्देश दिये गये। इसके साथ ही 132 के०वी० माजरा झाझरा पारेषण लाईन, 132 के०वी० सितारगंज-सितारगंज पारेषण लाईन, 132 के0वी0 सितारगंज-किच्छा पारेषण लाईन, 132 के०वी० चिल्ला-भुपतवाला-ऋषिकेश पारेषण लाईन, 220 के0वी0 पुहाना रुड़की पारेषण लाईन एवं 220 के0वी0 ऋषिकेश-सिडकुल पारेषण लाईन के तारों को उच्च क्षमता के एच०टी०एल०एस० (हाई टेन्शन लो सैग) कन्डक्टर से बदलने के प्रस्तावित कार्य, कार्ययोजना के तहत त्वरित गति से ससमय पूर्ण कर लिया जाये।

निरीक्षण के दौरान पी०सी० ध्यानी, प्रबनध निदेशक, पिटकुल के साथ मुख्य अभियन्ता (स्तर-1)  ईला चन्द्र, मुख्य अभियन्ता  पंकज कुमार,  मन्त राम, महाप्रबन्धक (वित्त)  मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता (सं०)  एस०पी० आर्य, आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.