पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी ने खिलाडियों को शुभकामनायें दी
स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत पिटकुल में आयोजित फुटबाॅल प्रतियोगिता में कारपोरेट-ए विजेता।
देहरादून। पिटकुल के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार जुयाल ने विज्ञप्ति के माध्यम से बातया कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त-2026) के दृष्टिगत पिटकुल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कारपोरेट एवं क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पैवेलियगन ग्राउन्ड, देहरादून में 08.08.2026 से कारपोरेट स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 09.08.2026 को पैवेलियन ग्राउन्ड, देहरादून में आयोजित किया गया।
09.08.206 को सबसे पहले तृतीय स्थान हेतु मुकाबला हुआ, जिसमें गढवाल जोन द्वारा कुमायूँ जोन को 2-0 से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। इसके पश्चात कारपोरेट-ए एवं कारपोरेट-बी के मध्य प्रतियोगिता फाइनल मैच हुआ, जिसमें कारपोरेट-ए द्वारा कारपोरे-बी को 3-0 से पराजित कर मुकाबला अपने नाम कर चमचमाती हुयी ट्राॅफी अपने नाम की गयी।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक पिटकुलपीसी ध्यानी द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं विजेता खिलाड़ी कार्मिकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये अवगत कराया गया कि सभी कार्मिकों को विभाग के कार्यों एवं परिवार के मध्य समाजस्य बैठाते हुये अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तथा अपने विभागीय कार्यों को पूर्ण करते हुये खेल-कूद में भी प्रतिभाग करें एवं देश के यशवस्वी, दूरदृष्टा एवं ऊर्जावान एवं जन-नायक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘खेलो इण्डिया’’ एवं ‘‘खेलेगा इन्डिया तो बढेगा इण्डिया’’ के नारे को जीवंत करें। इसके साथ ही प्रदेश के युवा, ऊर्जावान, प्रबन्ध विशेषज्ञ एवं हृदय सम्राट मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के ‘‘संकल्प से शिखर तक’’ के सपने का साकार करें।
इस अवसर पर पैवेलियन ग्राउन्ड में उपस्थित उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) विवेकानन्द द्वारा अवगत कराया गया कि प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा पिटकुल में कार्यों के साथ-साथ खेल-कूद को भी बढावा दिया गया है, जिस कारण एक ओर पिटकुल पारेषण क्षेत्र में नई ऊँचाईयों को छू रहा है वहीं खेल-कूद प्रतियोगिताओं में भी निरन्तर आगे बढ रहा है। इसके साथ ही उपमहाप्रबंधक विवेकानंद द्वारा देहरादून कि जिला क्रीड़ा अधिकारी गुरंग एवं उनके समस्त स्टॉफ का भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इसी क्रम में उनके द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 10.08.2026 से 11.08.2026 तक पिटकुल मुख्यालय में महिला एवं पुरूषों की कैरम तथा क्षेत्रीय कार्यालयों में महिला एवं पुरूषों की रस्साकसी एवं कैरम की प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी हैं।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी का हृदय की गहराईयों से धन्यवाद प्रेषित किया, जिनके सानिध्य में पिटकुल में कई वर्षाे से खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के मैच रेफरी कुलभूषण द्विवेदी, मुकेश एवं उनक सहयोगी सहायक रेफरी तथा उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) विवेकानन्द, अधीक्षण अभियन्ता, विकल्प गौतम, बलवन्त सिंह पांगती, अधिशासी अभियन्ता प्रभाष डबराल, राजीव सिंह, निजी सचिव आनन्द मोहन सिंह नेगी इत्यादि कार्मिक एवं खिलाड़ी कार्मिक उपस्थित रहे।