मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पिटकुल की बोर्ड बैठक एवं ए0जी0एम0 समय पूर्व सम्पन्न, एमडी ध्यानी के नेतृत्व में पिटकुल सरकार को देगी करोड़ों का लाभांश

देहरादून।  पिटकुल के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार जुयाल ने बताया कि दिनांक 23.09.2026 को उत्तराखण्ड सचिवालय परिसर में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष, पिटकुल आनन्द बर्द्धन  की अध्यक्षता में पिटकुल की निदेशक मण्डल की 108वीं तथा 22वीं ए0जी0एम0 की बैठक सम्पन्न हुयी।
उक्त बैठक में मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन के साथ-साथ प्रमुख सचिव (ऊर्जा),  आर0 मीनाक्षी सुन्दरम, प्रमुख सचिव आर0के0 सुधांशु, अपर सचिव खजान चंद्र पांडे उपस्थित रहे l

इसके साथ ही स्वतंत्र निदेशक  एन0 रविशंकर (सेवानिवृत्त आई0ए0एस0), स्वतंत्र निदेशक  पराग गुप्ता, (सेवानिवृत्त आई0ए0एस0), स्वतंत्र निदेशक  अरविन्द बड़थ्वाल, पिटकुल एवं उपाकालि के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी, यू0जे0वी0एन0 लि0 के प्रबन्ध निदेशक अजय सिंह, उप सचिव (ऊर्जा)  अतुल कुमार सिंह, महाप्रबन्धक (वित्त) एवं सी0एफ0ओ0 पिटकुल मनोज कुमार एवं कम्पनी सचिव अरूण सभरवाल के साथ पिटकुल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पिटकुल की दिनांक 31 मार्च, 2026 तक की काॅस्ट ऑडिट रिपोर्ट तथा ऑडिट एनुअल एकाउन्टस एवं स्टेच्यूटरी ऑडिटर रिपोर्ट चर्चा के उपरान्त निदेशक मंडल तथा एजीएम द्वारा पास की गयी, जिसमें पिटकुल को वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त हुए रिकार्ड शुद्ध लाभ रूपये 128 करोड़ (रू0 एक सौ अट्ठाइस करोड़) में से सरकार को रू0 25.65 करोड़ (रू0 पच्चीस करोड़ पैंसठ लाख) का लाभांश देने पर निदेशक मंडल एवं एजीएम में सहमति प्रदान की गयी।

प्रदेश के युवा, ऊर्जावान एवं प्रबन्धन विशेषज्ञ  मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष, पिटकुल आनन्द बर्द्धन  तथा प्रमुख सचिव (ऊर्जा),  आर0 मीनाक्षी सुन्दरम  के दिशा-निर्देशों तथा प्रबन्ध निदेशक  पी0सी0 ध्यानी  के नेतृत्व में पिटकुल द्वारा लगातार चौथी बार निर्धारित समयावधि से पूर्व ए0जी0एम0 की बैठक करवाकर नया रिकार्ड बनाया गया। इसके साथ ही पिटकुल को वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकार्ड शुद्ध लाभ रूपये 128 करोड़ (रू0 एक सौ अट्ठाइस करोड़) प्राप्त हुआ। पिटकुल को हुये शुद्ध लाभ में से सरकार को रू0 25.65 करोड़ (रू0 पच्चीस करोड़ पैंसठ लाख) का लाभांश देने पर पिटकुल के निदेशक मंडल एवं एजीएम द्वारा सहमति प्रदान की गयी। पिटकुल के इतिहास में यह सरकार को अब तक का सर्वाधिक लाभांश है। विगत वर्ष 2024-25 में साढे बारह करोड़ रूपये दिया गया था।

पिटकुल द्वारा रिकार्ड चौथी बार निर्धारित अवधि से पूर्व ए0जी0एम0 की बैठक सम्पन्न करवाने एवं लाभ प्राप्त करते हुये लगातार चौथी बार सरकार को लाभांश प्रदान करने के लिये पिटकुल के निदेशक मण्डल द्वारा पिटकुल प्रबन्धन तथा पिटकुल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुये सराहना की गयी।
प्रशिक्षणः-
आज दिनांक 24.09.2026 को पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन के काॅन्फ्रेन्स हाॅल में पिटकुल के कार्मिकों के कौशल विकास एवं ज्ञानवर्द्धन हेतु Capital Electech Pvt. Ltd. Ghaziyabad’’ के माध्यम से “GIS Architecture, SLD Walkthrough, SF6 Gas Safty & Handling” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, जिसमें पिटकुल के 40 कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उक्त प्रशिक्षण का शुभारम्भ करते हुये प्रबन्ध निदेशक पिटकुल पी0सी0 ध्यानी  द्वारा सर्वप्रथम Capital Electech Pvt . Ltd., के अधिकारियों  मूल चन्द पालीवाल, महाप्रबन्धक,  रिषि कोठारी, परियोजना प्रबन्धक,  उपेन्द्र कुमार, सहायक अभियन्ता (परियोजना) एवं प्रशिक्षण प्रदान करने आये प्रशिक्षक  आशुतोश दीक्षित, सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता, उ0प्र0 पावर ट्रान्समिशन कारपोरेशन तथा  ए0के0 आत्रे, सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता, उ0प्र0 पावर ट्रान्समिशन कारपोरेशन का स्वागत किया गया।
इसके उपरान्त प्रबन्ध निदेषक द्वारा अवगत कराया गया कि आज सम्पूर्ण देश के साथ-साथ उत्तराखण्ड प्रदेश में भी जी0आई0एस0 आधारित विद्युत उपकेन्द्रों का निर्माण हो रहा है तथा समस्त कार्मिकों विशेषतः अभियन्ताओं तथा परिचालकीय वर्ग के समस्त कार्मिकों को जी0आई0एस0 प्रणाली को भली-भाँति सीखना होगा, जिससे पिटकुल में बन रहे जी0आई0एस0 आधारित विद्युत उपकेन्द्रों का परिचालन एवं अनुरक्षण कार्य को सुगमता से किया जा सके। इसके साथ ही उनके द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित सभी कार्मिक प्रशिणार्थियों को अवगत कराया गया कि पिटकुल सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है तथा सभी कार्मिकों को समय-समय पर प्रशिक्षण प्राप्त करते हुये स्वयं को अद्यतन करते रहना चाहिये।

इस अवसर पर Capital Electech Pvt . Ltd., Gaziyabad प्रशिक्षक  आशुतोश दीक्षित, सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता, उ0प्र0 पावर ट्रान्समिशन कारपोरेशन तथा  ए0के0 आत्रे, सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता, उ0प्र0 पावर ट्रान्समिशन कारपोरेशन द्वारा कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर महाप्रबन्धक (मा0सं0)  अशोक कुमार जुयाल, मुख्य अभियन्ता,  पंकज कुमार, एवं उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0)  विवेकानन्द उपस्थित रहे।

निःशुल्क चिकित्सा शिविरः-
प्रबन्ध निदेशक  पी०सी० ध्यानी के निर्देशानुसार पिटकुल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श हेतु मेदांता.द मेडिसिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम के सहयोग से दिनांक 24.09.2026 को 220 केवी उपकेन्द्र, कमलुवागांजा, हल्द्वानी परिसर में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेदांता हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम ने कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें की तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। चिकित्सा दल में डॉ० मयंक सिंह (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ० अरूशी भारद्वाज (जनरल फिजिशियन),  उपेन्द्र कुमार (मैनेजर मार्केटिंग), सहित तकनीशियन एवं नर्सिंग स्टाफ शामिल रहे।

पिटकुल की ओर से अधीक्षण अभियन्ता  प्रज्जवल भास्कर एवं अधिशासी अभियन्ता  पंकज कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ भेट कर मेदांता.द मेडिसिटी हॉस्पिटल, गुरूग्राम की टीम का स्वागत किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच, ईसीजी, लिवर संबंधी स्कैन/जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किये गये। इसके साथ ही हृदय, फेफडों तथा हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं के लिये विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गयी तथा परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने आवश्यकता के अनुसार आगे की जांच एवं उपचार के संबंध में भी उचित सलाह प्रदान की। शिविर में सम्पूर्ण कुमायूँ क्षेत्र में स्थित पिटकुल के विभिन्न फील्ड कार्यालयों से बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।

यह चिकित्सा शिविर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक  पी०सी० ध्यानी के कुशल मार्गदर्शन में एवं नई पहल के अन्तर्गत आयोजित किया गया। निगम प्रबन्धन द्वारा कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुये इस प्रकार के स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से नियमित स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पिटकुल का यह स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति निगम की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। पिटकुल परिवारजनों द्वारा उक्त शिविर के आयोजन हेतु प्रबन्ध निदेशक श्री पी०सी० ध्यानी का विषेश आभार व्यक्त करते हुए मेदांता.द मेडिसिटी हॉस्पिटल, गुरूग्राम की स्वास्थ्य टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

षिविर में पिटकुल की ओर से अधीक्षण अभियन्ता  प्रज्जवल भास्कर, अधिशासी अभियन्ता  पंकज कुमार,  राकेश बिजल्वाण,  राजेष चौबे,  अरूण गुप्ता,  शावेज, मनीष टम्टा, लेखाधिकारी,  सचिन साह, सहायक अभियन्ता  राहुल सिंह,  रविन्द्र यादव,  दीप शंकर,  जावेद मकसूद, चन्द्रशेखर तिवारी, अवर अभियन्ता  दयाकिशन पनेरू,  मनोज जोशी,  कामरान अहमद, कार्यालय अधीक्षक-प्रथम  नरेन्द्र बिष्ट,  अंकुर सक्सेना कार्यालय अधीक्षक-द्वितीय  राम सिंह अधिकारी इत्यादि कार्मिक उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.