यूपीसीएल में कई कर्मियों के प्रमोशन, एमडी पीसी ध्यानी ने एक माह के भीतर ही यूनियनों की मांगो पर की सकारात्मक कार्यवाही
The Managing Director of PTCUL assured the office-bearers of the union/association and the staff that their demands would be met.
देहरादून। पी०सी० ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक द्वारा उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि० का पदभार ग्रहण करने के उपरान्त विभिन्न संवर्गो की यूनियन / एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ की गयी वार्ता में कार्मिकों के लम्बित पदोन्नति, समयबद्ध वेतनमान, नियमतिकरण / स्थायीकरण एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति को समयबद्ध रूप से निस्तारित किये जाने हेतु दिये गये आश्वासन के दृष्टिगत प्रबन्ध निदेशक के मार्गदर्शन में मानव संसाधन संकन्ध के समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा कार्मिक हितों को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए टीम के अथक प्रयास से एक माह के भीतर विभिन्न संवर्गों क्रमशः उपमुख्य लेखाधिकारी, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी, लेखाधिकारी, सहायक लेखाधिकारी, कार्यालय अधीक्षक-द्वितीय के कुल 27 पदों पर पदोन्नति, सहायक अभियन्तों एवं सहायक लेखाकारों के कुल 37 कार्मिकों के स्थायीकरण एवं अधिशासी अभियन्तों, सहायक अभियन्तों, अवर अभियन्तों, लेखाकारों कार्यालय अधीक्षक एवं कार्यालय सहायक के कुल 36 कार्मिकों को प्रथम /द्वितीय/तृतीय सुनिश्चित वित्तीय स्तरोन्नयन प्रदान करने के सम्बन्ध में आर०जे० मलिक, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा उक्त समस्त आदेश जारी कर दिये गये हैं तथा कार्मिकों के लम्बित चल रहे लगभग 450 चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रकरणों को न्यूनतम स्थिति में लाया गया है।
मुख्यमन्त्री द्वारा राज्य के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर दिये जाने के संकल्प को दृष्टीगत रखते हुए प्रबन्ध निदेशक द्वारा उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि० में सीधी भर्ती के कुल रिक्त 75 सहायक लेखाकार के पदों पर विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है तथा सहायक अभियन्ता, लेखाधिकारी, कार्मिक अधिकारी, विधि अधिकारी, अवर अभियन्ता, ड्राफ्टस मैन एवं सहायक भण्डारी के शेष लगभग कुल रिक्त 115 पदों पर यथाशीघ्र भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी करने की त्वरित कार्यवाही सम्पन्न करवायी जा रही है।
समस्त यूनियन / एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा कार्मिक हित में किये गये इस अभूतपूर्व प्रयास पर हर्ष व्यक्त करते हुए निगम प्रबन्धन का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।