विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मोहनपुर विद्युत सबस्टेशन परिसर में मुख्य अतिथि यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने पूजा-अर्चना की एवं सुरक्षा किट वितरण किये
देहरादून। आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 को विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर मोहनपुर विद्युत सबस्टेशन परिसर में पूजा-अर्चना एवं सुरक्षा किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पी. सी. ध्यानी, निदेशक (वितरण एवं परियोजना) एम. आर. आर्य तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों / कर्मचारियों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा मोहनपुर सबस्टेशन में कार्यरत लाइन कार्मिकों को सुरक्षा किट वितरित की गईं। साथ ही, उन्होंने सेंसर-आधारित अलार्मयुक्त सुरक्षा हेलमेट तथा एलटी, 11 केवी एवं 33 केवी विद्युत तंत्र पर कार्य हेतु पॉकेट-साइज सुरक्षा उपकरणों के व्यावहारिक प्रदर्शन का अवलोकन किया।
माननीय प्रबंध निदेशक “सुरक्षा सर्वोपरि” के सिद्धांत पर विशेष बल देते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रत्येक विद्युत कार्य के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन और सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का आह्वान किया।