Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
देहरादून। पिटकुल के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार जुयाल ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पिटकुल के स्थापना दिवस पर पिटकुल के निदेशक (मा0सं0) पिटकुल पी0सी0 ध्यानी के द्वारा कार्मिकों को शुभकामानाएं प्रेषित की गयी।
इस शुभ अवसर पर पिटकुल के कार्मिकों हेतु पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन में निःशुल्क दन्त एवं नेत्र चिकित्सा षिविर का आयोजन किया गया।
01 जून को पिटकुल के स्थापना दिवस पर पिटकुल के निदेशक (मा0सं0) पी0सी0 ध्यानी द्वारा पिटकुल के सभी कार्मिकों को पिटकुल की स्थापना के 22 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनायें प्रेषित की गयी।
इस अवसर पर निदेशक (मा0सं0), पिटकुल, पी0सी0 ध्यानी द्वारा अवगत कराया गया कि एक ओर जहाँ देश के कर्मठ, यशस्वी एवं दूरदृष्टा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है वहीं दूसरी ओर प्रदेश के युवा ऊर्जावान एवं प्रबन्धन विशेषज्ञ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड प्रदेश एवं पिटकुल भी तरक्की कर रहा है तथा नित नये कीर्तिमान स्थापित करते हुये उन्नति के पथ पर अग्रसर है।
उनके द्वारा अवगत कराया गया कि पिटकुल का गठन आज ही के दिन वर्ष 2024 में उपाकालि से विघटित होकर हुआ था। विघटन के समय वर्ष 2004-05 में पिटकुल में कुल 17 उपसंस्थान ऊर्जीकृत थे, जबकि वर्ष 2025-26 में ऊर्जीकृत उपसंस्थानों की संख्या बढकर 52 हो गयी है तथा वर्ष 2035 तक 80 उपसंस्थानों को ऊर्जीकृत किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
उनके द्वारा अवगत कराया गया कि ओर प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष पिटकुल, प्रमुख सचिव (ऊर्जा) तथा अपर सचिव (ऊर्जा) एवं प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल के दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन पिटकुल द्वारा गतवर्षो में विद्युत पारेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया गया एवं ट्रांसमिशन उपलब्धता 99.70 प्रतिशत हासिल की गयी तथा ट्रांसमिशन हानि 01 प्रतिशत से भी कम है। जिसके चलते इस वर्ष भी पिटकुल की रेटिंग A+ से A++ है, इससे पिटकुल को ऋृण में 0.25 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जिसका फायदा निश्चित रूप से प्रदेश की सम्मानित जनता को मिलेगा।
निदेशक (मा0सं0) पी0सी0 ध्यानी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री के नेतृत्व, मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष पिटकुल, प्रमुख सचिव (ऊर्जा) तथा अपर सचिव (ऊर्जा) एवं प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल के दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन तथा पिटकुल में कार्यरत समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदाकर्मियों की कड़ी मेहनत के कारण पिटकुल नित नई ऊँचाईयों को छू रहा है। इसके लिये उनके द्वारा सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदाकर्मियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गयी एवं इसी प्रकार सभी कार्मिकों से सरकार की जीरो टोलेरेंस की नीति के तहत ईमानदारी, लगन एवं मेहनत से कार्य करने का आह्ववाहन किया गया।
उनके द्वारा अवगत कराया गया कि कार्मिकों की मेहनत एवं लगन से गत वर्ष में कार्मिकों की लगन एवं परिश्रम से पिटकुल को वर्ष 2025-26 में लगभग 212 करोड़ का लाभ अर्जित हुआ है।
इस अवसर पर निदेशक (मा0सं0), पिटकुल पी0सी0 ध्यानी द्वारा मुख्य अभियन्ता स्तर-1 के पद पर पदोन्नत ईला पन्त एवं मुख्य अभियन्ता स्तर-।। के पद पर पदोन्नत ललित मोहन बिष्ट को शुभकामनाएं प्रदान की गयी।
इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता स्तर-1 ईला चन्द पन्त, मुख्य अभियन्ता हितेन्द्र सिंह ह्यांकी, अनुपम सिंह, पंकज कुमार, मन्त राम, ललित मोहन बिष्ट, महाप्रबन्घक (वित्त), मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता कार्तिकेय दुबे, ललित कुमार, सचिन रावत द्वारा अपने विचार रखे गये तथा सभी कार्मिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।
इस अवसर पर विवेकानन्द, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0), पिटकुल द्वारा मंच का सफल संचालन किया गय।
इसके साथ ही पिटकुल के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन में पिटकुल के कार्मिकों हेतु निःशुल्क दन्त एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे पिटकुल के 71 कार्मिकों का नेत्र परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर निदेशक (मा0सं0) पी0सी0 ध्यानी, मुख्य अभियन्ता स्तर-1, ईला चन्द पन्त, मुख्य अभियन्ता हितेन्द्र सिंह ह्यांकी, अनुपम सिंह, पंकज कुमार, मन्त राम, ललित मोहन बिष्ट, महाप्रबन्घक (वित्त), मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता कार्तिकेय दुबे, ललित कुमार, सचिन रावत, अविनाश अवस्थी, सायमा कमाल, उपमहाप्रबन्घक (वित्त) शालू जैन, अधिशासी अभियन्ता मीनाक्षी भारती, अशोक कुमार , राजीव सिंह, इत्यादि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
