कर्णप्रयाग। 26 अक्टूबर 2026 को पी. सी. ध्यानी, प्रबंध निदेशक, पिटकुल द्वारा 132 केवी उपकेन्द्र सिमली का निरीक्षण किया गया। आगामी गैरसैंण विधानसभा सत्र के दृष्टिगत उन्होंने गैरसैंण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति के मुख्य एवं वैकल्पिक स्रोतों तथा संबंधित परिचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्बाध एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य अभियंता, पिटकुल, अधीक्षण अभियंता, पिटकुल तथा यूपीसीएल के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त प्रबंध निदेशक द्वारा जनपद चमोली में पिटकुल की तीन निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परियोजना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।