देहरादून। वन विभाग द्वारा आयोजित वन्य जीव सप्ताह 2026 कार्यक्रम में यूपीसीएल द्वारा डॉग कंडक्टर केबल को कवर्ड कंडक्टर केबल से बदले जाने के परिणाम स्वरूप वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु उठाए गए प्रयासों की सराहना की गई एवं यूपीसीएल को Appreciation मिला। इस कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल द्वारा प्रबंध निदेशक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रबन्ध निदेशक द्वारा ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के साथ साथ विद्युत नेटवर्क को और अधिक सुरक्षित बना कर मानव जीवन के साथ वन्य जीवों के लिए भी एक सुरक्षित वातावरण तैयार करने का आह्वान किया गया।