मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान सूर्य हर प्रकार से मंगल करें, घरों में अच्छे काम प्रारंभ हों। उन्होंने कहा कि भगवान सूर्य देव के उत्तरायणी में आ जाने से सारे अच्छे एवं मंगलमय काम शुरू हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान सूर्य, ऊर्जा, ऊष्मा, उत्साह एवं प्रकाश देते हैं, हमारे जीवन में नव चेतना, उमंग, उत्साह हो। शानदार एवं भव्य मेला खटीमा में आयोजित हो रहा है। हरेला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। प्रत्येक वर्ष इस मेले में शामिल होता रहा हूॅ, मेला धीरे-धीरे भव्य होता जा रहा है।
इस दौरान वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, श्रीमती गीता धामी, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा, उप जिलाधिकारी रविन्द्र बिष्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं मेला कमेटी के सदस्य आदि उपस्थित थे।
देहरादून 15 जनवरी,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय खटीमा दौरे के दौरान आज टनकपुर से शाम को तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते गरीबों को तहसील में गरम कंबल बांटे। साथ ही प्रशासन से उनके लिए रात्रि में रुकने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा।