भाजपा प्रभारी राम माधव पंतनगर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रुद्रपुर, 01 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी राम माधव रविवार को पंतनगर पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

राम माधव पंतनगर हवाई अड्डे से हल्द्वानी के लिए रवाना हुए। इस दौरान विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा और दर्जा धारी उत्तम दत्ता ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और पटका पहनाकर स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल,जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा और नैनीताल प्रभारी विवेक सक्सेना सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह, काशीपुर सह प्रभारी भारत भूषण चुग और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.