पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी एवं अन्य कार्मिकों द्वारा भगवान विश्वकर्मा का पूजन एवं हवन किया गया

देहरादून। पिटकुल के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार जुयाल ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि विश्वकर्मा पूजन के शुभ अवसर पर पिटकुल के मुख्यालय विद्युत भवन एवं अन्य विद्युत उपकेन्द्रों में विश्वकर्मा भगवान की पूजा और हवन किया गया। इसके साथ ही देश के ऊर्जावान, यशस्वी एवं जन-जन के हृदय सम्राट माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर पिटकुल में एक पेड़ माँ के नाम के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया।
विश्वकर्मा पूजन के शुभ अवसर पर पिटकुल के मुख्यालय विद्युत भवन में पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी एवं अन्य कार्मिकों द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन एवं हवन किया गया। इसके साथ पिटकुल के विभिन्न उपसंस्थानों में भी कार्मिकों द्वारा भगवान विश्वकर्माजी का हवन एवं पूजन किया गया।
इस अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा पिटकुल के सभी कार्मिकों को भगवान विश्वकर्मा पूजा की बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गयी। इसके साथ ही देश के दूरदृष्टा, ऊर्जावान, यशस्वी एवंजन-जन के हृदय सम्राट प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के पावन अवसर पर प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा प्रधानमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गयी एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के द्वारा दिये गये नारे एक पेड़ माँ के नाम के अन्तर्गत पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया साथ ही प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गयी।
इस शुभ अवसर पर प्रबन्ध निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि भगवान विश्वकर्मा विश्व के सबसे बड़े शिल्पकार हैं तथा वास्तुकला कौशल में सर्वश्रेष्ठ एवं सृष्टि के रचियता हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा अवगत कराया गया कि जिस प्रकार भगवान विश्वकर्मा विश्व के सबसे बड़े शिल्पकार एवं सृष्टि के रचियता हैं उसी प्रकार देश के दूरदृष्टा, ऊर्जावान एवं यशवस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आधुनिक भारत के रचियता हैं तथा उनके नेतृत्व में देश लगातार उन्नति कर रहा है तथा पल-प्रतिपल प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
इसके अतिरिक्त प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र के निर्माणाधीन भवन में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गयी तथा प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र के निर्माण कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण होने की प्रार्थना भगवान विश्वकर्मा से की गयी तत्पश्चात प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी के पूजन के शुभ अवसर पर 132 के0वी0 उपकेन्द्र में आयोजित पूजन एवं भण्डारे में प्रतिभाग किया गया।
इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पिटकुल मुख्यालय में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रिकार्ड 190 यूनिट रक्तदान करने पर सभी कार्मिकों को हृदय की गहराईयों से बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।
इस अवसर पर पिटकुल के विभिन्न उपकेन्द्रों पर भी भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन एवं हवन किया गया तथा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर एक पेड़ माँ के नाम के अन्तर्गत वृक्षारोपण किये गये।
इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता हितेन्द्र सिंह ह्यांकी, इला चन्द, पंकज कुमार, महाप्रबन्धक (वित्त) मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता, मन्त राम, ललित मोहन बिष्ट, राजकुमार, सूर्य प्रकाश आर्य, नीरज पाठक, अविनाश चन्द्र अवस्थी, सन्तोष कुमार, महेश रावत, प्रमोद ध्यानी, उपमहाप्रबन्धक विवेकानन्द, अधिशासी अभियन्ता, बलवन्त सिंह पांगती, मुकेश चन्द्र बड़थ्वाल, हिमांशु बालियान, मनोज कुमार, संजीव घनशाला, राजीव सिंह, प्रदीप कुमार, प्रेरणा शर्मा, लेखाधिकारी दीपक पाण्डे, सहायक अभियन्ता सी0पी0 जोशी, प्रवीण रावत, दिनेश पाल, हिमांशु डोभाल, विनय अनीता पन्त, अनीता मेहरा, सहायक लेखाधिकारी अविनाश चमोली, प्रमोद कुमार जोशिया, निजी सचिव, सोहन कुमार ध्यानी, प्रदीप रतूड़ी, अवर अभियन्ता राजेश अजय रावत, हरविन्द, रजनी, कार्यालय सहायक-प्रथम विक्की खड़का, इत्यादि कार्मिक एवं संविदाकर्मी प्रभात जखमोला, मनोज, गिरीश, मुकेश, आकाश, ललित, राकेश, रमेश जुयाल इत्यादि उपस्थित रहे।
