
हरिद्वार। जागेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि हरिपुर कला के अंतर्गत जागृति विहार में जागेश्वर महादेव के मंदिर प्रांगण में दिनांक 30 सितंबर से दिनांक 6 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन जन जागृति समिति एवं मंदिर समिति के द्वारा किया जा रहा है जिसमें की जन जागृति समिति के सभी सदस्य एवं मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारी कलश यात्रा में मौजूद रहे कलश यात्रा में महिलाओं का योगदान अत्यधिक रहा लगभग 200 महिलाओं ने कलश यात्रा में प्रतिभा किया और कथा का आयोजन दोपहर 3:00 बजे से शाम हरि इच्छा तक किया जाएगा।
कथावाचक आचार्य नवल किशोर जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया जा रहा है।
