स्वास्थ्य कार्यशाला का एमडी ने किया शुभारम्भ

horizontal 1

देहरादून। पिटकुल के कार्मिको हेतु आई0एस0टी0डी0 देहरादून के माध्मय से “Medicine free Life” i.e. “Be your own doctor” विषय पर आयोजित कार्यक्रम किया गया।

आई0एस0टी0डी0 चैप्टर देहरादून के माध्यम से पिटकुल के कार्मिकों हेतु “Medicine free Life” i.e. “Be your own doctor” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा किया गया। प्रबन्ध निदेशक द्वारा अपने सम्बोधन में समस्त प्रतिभागीयों को अपनी दैनिक जीवन चर्या को नियमित करने, सही खान-पान का उपयोग करने की सलाह दी गई, जिससे कम से कम बीमारिया हों । इस उपलक्ष्य पर अरूण कुमार प्रसाद एवं डा0 वीनू बंसल द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों से स्वय के बचाव हेतु बताया गया तथा जीवन में योग, Meditation का महत्व बताया गया एवं तनाव से दूर रहने के गुण भी सिखाये गये।

इस उपलक्ष्य पर आई0एस0टी0डी0 के चैयरमैन अनूप कुमार, सचिव राजेन्द्र सिंह, पिटकुल के महाप्रबन्धक (वित्त) एस0के0 तोमर , मुख्य अभियन्ता कमल कान्त,  अनुपम शर्मा,  जितेन्द्र चतुर्वेदी, अधीक्षण अभियन्ता पंकज कुमार,  अविनाश चन्द्र अवस्थी, सायमा कमाल, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी विवेकानन्द एवं सी0डी0एस0 बिष्ट, कार्यालय अधीक्षक -प्रथम आदि उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.