
देहरादून। पिटकुल द्वारा वृद्वाश्रम (ओल्ड पयूपल होम तिब्बतन कालोनी) देहरादून को एम्बुलेंस भेंट की गयी।
पिटकुल द्वारा कारपोरेट सोशियल रिस्पोंसीबिलिटी (सी०एस०आर०) मद के अन्तर्गत धोखम छूषी गंगदूग सोसाइटी द्वारा संचालित वृद्वाश्रम (ओल्ड पयूपल होम तिब्बतन कालोनी) देहरादून को 7.96 लाख लागत की एम्बुलेंस भेंट की गयी। जिससे सोसायटी द्वारा संचालित किये जा रहे वृद्वाश्रम में निवास कर रहे आश्रितों को आकस्मिक चिकित्सीय सुविधा 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी तथा आपात स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा सुविधा के साथ साथ ससमय चिकित्सालय पहुँचाने का कार्य शीघ्रता से सम्भव होगा।
इस अवसर पर धोखम छूषी गंगदूग सोसाइटी के उपाध्यक्ष उग्यें जिम्में ने पिटकुल अध्यक्ष श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रबन्ध निदेशक पी०सी० ध्यानी, कम्पनी सचिव अरूण सबरवाल, अधीक्षण अभियन्ता विकल्प गौतम का आभार व्यक्त किया गया।
