विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अग्रवाल ने जगतगुरु शंकराचार्य से शिष्टाचार भेंट की

हरिद्वार। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार में जगतगुरु शंकराचार्य परम पूज्य श्री राजराजेश्वरानंद जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त कर उनका सानिध्य पाया।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने संतों के मार्गदर्शन एवं आशीर्वचनों को समाज और राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का सानिध्य जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक चेतना और सेवा भाव का संचार करता है।

डॉ. अग्रवाल ने जगतगुरु शंकराचार्य परम पूज्य श्री राजराजेश्वरानंद जी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.