दीपावली पर आरएसएस ने ब्रह्मपुरी के 500 परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग की ओर से दीपावली के अवसर पर देहरादून के सुभाष नगर स्थित ब्रह्मपुरी सेवा बस्ती में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। फिनोलेक्स पाइप्स एवं फिटिंग्स के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बस्ती के 500 परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर दक्षिण के कार्यवाह सतेंद्र ने संघ के पंच परिवर्तन विषयों पर विचार रखे। उन्होंने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्य को समाज जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समाज परिवर्तन का आधार व्यक्ति और परिवार का जागरण है।

इस अवसर पर अमन भंडारी ने कहा कि त्योहारों की सार्थकता समाज के सभी वर्गों के साथ खुशियां साझा करने में है। सामाजिक संवेदनशीलता और सहयोग की भावना से आपसी संबंध मजबूत होते हैं। कार्यक्रम में महानगर सेवा प्रमुख विजय, सुभाष नगर के नगर कार्यवाह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.