देहरादून। पिटकुल के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार जुयाल ने बताया कि निदेशक मण्डल के अनुमोदनोपरान्त पिटकुल में उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मियों को समान कार्य-समान वेतन लागू किये जाने के आदेश निर्गत कर दिए गया है।
शासन द्वारा समय-समय पर प्रदान किये गये निर्देशों के अनुपालन में निदेशक मण्डल के अनुमोदनोपरान्त पिटकुल में उपनल के माध्यम से 01.01.2016 से पूर्व विभिन्न पदों पर कार्योजित 112 कार्मिकों को समान कार्य-समान वेतन अनुमन्य किये जाने के आदेश निर्गत कर दिये गये हैं।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक पिटकुल पी0सी0 ध्यानी द्वारा लाभान्वित समस्त कार्मिकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये अवगत कराया गया कि प्रदेश के युवा, ऊर्जावान तथा प्रबन्ध विशेषज्ञ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्मिकों के प्रति सकारात्मक सोच एवं कुशल नेतृत्व से उपनल कार्मिकों को समान कार्य-समान वेतन अनुमन्य हुआ है।
इसके साथ ही उनके द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश के युवा, ऊर्जावान तथा प्रबन्ध विशेषज्ञ मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन तथा प्रमुख सचिव (ऊर्जा) आर0 मीनाक्षी सुन्दरम के मार्गदर्शन एवं पिटकुल में कार्यरत स्थायी एवं संविदा कार्मिकों की मेहनत एवं टीम भावना के कारण पिटकुल निरन्तर प्रगति की ओर बढ रहा है। इसके साथ ही उनके द्वारा आह्वाहन किया गया कि भविष्य में भी सभी कार्मिक और अधिक मेहनत एवं लगन से कार्य करेंगे एवं पिटकुल को नयी बुलंदियों पर पहुंचायेंगे।
उक्त आदेश निर्गत होने से उपनल के माध्यम से कार्याेजित कार्मिकों में हर्ष की लहर हैं तथा उनके द्वारा मुख्यमंत्री , मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा तथा पिटकुल प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया