रायपुर विधानसभा के मीडिया प्रभारी एवं विधायक प्रतिनिधि बने वरिष्ठ अधिवक्ता एन.के. गुसाईं

देहरादून। विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है,इसी कड़ी में रायपुर विधायक उमेश शर्मा’काऊ काऊ ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता,जनता के बीच साफ सुधरी छवि वाले जमीनी राजनीति के माहिर खिलाड़ी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता एन के गुसाईं को रायपुर विधानसभा का मीडिया प्रभारी बनाने के साथ-साथ अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर एक प्रकार से विपक्षी दलों को सीधी चुनौती दे डाली है।

रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के उपरांत श्री एन.के. गुसाईं को रायपुर विधानसभा का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, एन.के. गुसाईं संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने तथा रायपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्हें प्रदेश नेतृत्व द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करते हुए संगठनात्मक कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी भी दी गई है।

विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि एन.के. गुसाईं अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.