अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन ने प्रबन्ध निदेशक ध्यानी से भेंट कर दी बधाई
देहरादून। 04 जुलाई, 2026 को संयुक्त संघर्ष मोर्चा के घटक दलों ने प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल पी.सी. ध्यानी का स्वागत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री का यू.पी.सी. एल. एवं यू.जे.वी.एन.एल. को स्थायी प्रबन्ध निदेशक दिये जाने का स्वागत किया। इसके पश्चात् शिष्टाचार भेंट में सर्वप्रथम संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से संयोजक महोदय इंसारूल हक द्वारा मोर्चा की ओर से पी.सी. ध्यानी को यूपीसीएल के स्थायी प्रबन्ध निदेशक के रूप में चयन होने पर औपचारिक बधाईदी गई तथा मोर्चा की ओर आश्वसत किया गया कि मोर्चा का हर अधिकारी व कर्मचारी प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल के साथ खड़ा है तथा यूपीसीएल को मुनाफे में लाने के लिये हर सम्भव प्रयास करेगा।
प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा मोर्चा को भी आश्वत किया गया कि मोर्चा के अधिकारी व कर्मचारी की समस्याओं का समाधान करना सर्वप्रथम मेरी जिम्मेदारी है एवं उसके लिये हर अधिकारी व कर्मचारी को मेहनत व लगन के साथ कारपोरेशन एवं प्रदेश हित में तत्पर रहना होगा। बिलिंग दक्षता, क्लेक्शन दक्षता व लाईन लॉस में कमी लाने के लिये यूपीसीएल परिवार के हर अधिकारी व कर्मचारी को महनत व लगन के साथ काम करने की अपील की।
“इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमण्डल द्वारा शिष्टाचार भेंट”
दिनांक 04 जुलाई, 2026 को इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड का प्रतिनिधिमण्डल द्वारा भी प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल से शिष्टाचार भेंट की गई एवं उनके द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की गई।