पिटकुल की महिला कार्मिकों ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त, एमडी ध्यानी ने महिला कार्मिकों को दी करवा चौथ की बधाई

देहरादून। पिटकुल के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार जुयाल ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि करवा चौथ पर्व के शुभ अवसर पर महिला कार्मिकों हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर पिटकुल की महिला कार्मिकों द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। प्रदेश में महिला कार्मिकों को आदर एवं सम्मान देते हुए करवा चौथ पर्व के शुभ अवसर पर 10.10.2025 को सार्वजनिक अवकाश का उपहार देने हेतु पिटकुल की महिला कार्मिकों द्वारा प्रदेश के यशस्वी, ऊर्जावान, युवा, कर्मठ एवं जन-जन के हृदय सम्राट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
इससे पूर्व करवा चौथ की पूर्व संध्या पर पिटकुल की महिलाओं द्वारा आपस में मिलकर बड़े हर्षो उल्लास के साथ करवा चौथ पर्व का उत्सव मनाया तथा प्रदेश में अवकाश घोषित होने पर मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, पिटकुल आनन्द बर्द्धन एवं प्रमुख सचिव-उर्जा आर0 मीनाक्षी सुन्दरम के साथ-साथ पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी का आभार व्यक्त किया गया।
उक्त अवकाश प्राप्त होने पर पिटकुल की महिला कार्मिकों द्वारा यह भी कहा गया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के द्वारा महिलाओं को दिये गये आदर एवं सम्मान से उनके अन्दर एक नया उत्साह एवं जोश उत्पन्न हुआ है, जिससे वह उनको सौंपे गये कार्य-दायित्वों को अति कुशलता के साथ निर्वहन करेंगी, जिससे पिटकुल की प्रगति के साथ-साथ प्रदेश का भी सतत विकास संभव होगा।
पिटकुल की महिला कार्मिकों द्वारा यह भी कहा गया कि प्रदेश के यशस्वी, ऊर्जावान, युवा, कर्मठ एवं जन-जन के हृदय सम्राट मुख्यमंत्री कार्मिक हितों का सदैव ध्यान रखते हैं तथा कार्मिक हित में सकारात्मक निर्णय लेते हैं। महिला कार्मिकों द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री हमेशा कार्मिकों की भावना एवं प्रदेश की लोक संस्कृति का ध्यान रखते हैं। इसके साथ ही महिला कार्मिकों द्वारा गत वर्ष उत्तराखंड के लोकपर्व ईगास एवं इस वर्ष महानवमी के शुभ अवसर पर पर अवकाश घोषित किये जाने पर प्रदेश के यशस्वी, ऊर्जावान, युवा, कर्मठ एवं जन-जन के हृदय सम्राट मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा पिटकुल की सभी महिला कार्मिकों को करवा चौथ पर्व की बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गयी साथ ही महिला कार्मिकों की प्रशंसा करते हुये संबोधित किया गया कि महिला कार्मिक घरेलू कार्यों एवं विभागीय कार्यों में सामंजस्य बिठाते हुए अपने घरेलू कार्य एवं विभागीय कार्यों एवं दायित्वों का भी सफलता पूर्वक निर्वहन करती हैं, जिसके लिये वह बधाई की पात्र हैं।
इसके साथ ही उनके द्वारा आह्वाहन भी किया गया कि पिटकुल के कार्मिक ‘‘एक के लिये सब और सब के लिये एक नारे’’ को यथार्थ करते हुए टीम भावना के तहत पूर्ण मनोयोग से कार्य करेंगे एवं पिटकुल को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाएंगे।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (वित्त), शालू जैन, अधीक्षण अभियन्ता सायमा कमाल, अधिशासी अभियन्ता मीनाक्षी भारती, सहायक अभियन्ता रीनू जोशी, वीणा, पूनम, लेखाकार, वनीता पटवाल, कार्यालय अधीक्षक-प्रथम गीता भट्ट, अवर अभियन्ता कंचन, सहायक लेखाकार अनीता, रश्मि धस्माना इत्यादि महिला कार्मिक उपस्थित रही।
