मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, पिटकुल आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में पिटकुल की 103वीं बोर्ड बैठक एवं 21वीं ए0जी0एम0 सम्पन्न

horizontal 1

देहरादून।  उत्तराखण्ड सचिवालय परिसर में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष, पिटकुल आनन्द बर्द्धन जी की अध्यक्षता में पिटकुल की निदेशक मण्डल की 103वीं तथा 21वीं ए0जी0एम0 की बैठक सम्पन्न हुयी।

उक्त बैठक में मुख्य सचिव  उत्तराखण्ड शासन के साथ – साथ अपर सचिव (ऊर्जा) अहमद इकबाल, स्वतंत्र निदेशक एन0 रविशंकर (सेवानिवृत्त आई0ए0एस0), स्वतंत्र निदेशक पराग गुप्ता, (सेवानिवृत्त आई0ए0एस0), स्वतंत्र निदेशक अरविन्द बड़थ्वाल, पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी, यू0जे0वी0एन0 लि0 के प्रबन्ध निदेशक संदीप सिघल, निदेशक परिचालन, पिटकुल जी0एस0 बुदियाल, एवं कम्पनी सचिव अरूण सभरवाल के साथ पिटकुल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में इन  प्रस्तावों पर चर्चा की गयीः-
निदेशक मण्डल के समक्ष दिनांक 31 मार्च, 2025 तक की काॅस्ट ऑडिट रिपोर्ट तथा ऑडिट एनुअल एकाउन्टस एवं स्टेच्यूटरी ऑडिटर रिपोर्ट चर्चा के उपरान्त निदेशक मंडल तथा एजीएम द्वारा पास की गयी।

पिटकुल को वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त हुए शुद्ध लाभ रूपये बयासी करोड़ में से सरकार को साढ़े बारह करोड़ का लाभांश देने पर निदेशक मंडल एवं एजीएम में सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गयी। पिटकुल के इतिहास में यह सरकार को अब तक का सर्वाधिक लाभांश है। विगत वर्ष 2023-24 में ग्यारह करोड़ दिया गया था।

 

पिटकुल के कार्मिकों द्वारा किये गये उत्कृष्ट एवं निरन्तर सराहनीय कार्यों तथा कार्मिकों के आगामी वर्षों में निर्धारित लक्ष्यों का प्राप्त करने की प्रेरणा स्वरूप नियमित कार्मिकों तथा पूर्णकालिक निदेशकों (878) को उनके द्वारा वित्तीय वर्ष में किये गये प्रदर्शन (केपीआई के आधार पर) वर्ष 2024-25 हेतु रू0 20,457/- से लेकर रू0 40,913/- तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान किये जाने तथा इसी के साथ ही आउटसोर्स के माध्यम से नियोजित 552 संविदा कर्मियों को (उपनल/पीआरडी/एसएचजी) कार्मिकों को वर्ष वर्ष 2024-25 हेतु रू0 10,000/- की प्रोत्साहन राशि प्रदान किये जाने पर निदेशक मण्डल द्वारा अपनी सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गयी।

उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिनांक 30 जून एवं 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त होने वाले राज्य सरकार के कार्मिकों, जिन्हें यथास्थिति 01 जुलाई एवं 01 जनवरी को वेतनवृद्धि दिया जाना नियत है, द्वारा आहरित अंतिम वेतन में एक नोशनल वेतनवृद्धि जोड़ते हुये पेन्शन की गणना किये जाने के सम्बन्ध में निर्गत शासनादेश संख्या 1/264478/2024/xxvii(7)/44768/2024 दिनांक 31 दिसम्बर, 2024 को पिटकुल में अंगीकार करने सम्बन्धी प्रस्ताव पर निदेशक मण्डल द्वारा अपनी सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.