जब रात्रि में अधिकतर थे आराम पर, एमडी ध्यानी थे उस वक्त भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु कार्य पर

horizontal 1

ऋषिकेश /देहरादून। दीपावली पर्व के दृष्टिगत पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा देर रात तक ऋषिकेश एवं देहरादून स्थित पिटकुल के समस्त विद्युत उपसंस्थानों का निरीक्षण किया गया, जिससे प्रदेश के सम्मानित उपभोक्ताओं को दीपावली पर्व पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्राप्त हो सके। इसके साथ उनके द्वारा दीपावली पर्व पर ड्यूटी में तैनात कार्मिकों का भी उत्साहवर्द्धन किया गया।

इससे पूर्व प्रबन्ध निदेशक पिटकुल पी0सी0 ध्यानी द्वारा देश के यशवस्वी, दूरदृष्टा एवं हृदय सम्राट प्रधानमंत्री के कथन ‘‘21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड राज्य का होगा’’ एवं प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान  मुख्यमंत्री के मूलमंत्र सरलीकरण, समाधान एवं संतुष्टि को स्मरण कराते हुये पिटकुल के सभी कार्मिकों को नये जोश एवं उत्साह के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने एवं दीपावली के पर्व पर 24×7 विद्युत आपूर्ति बनाये रखने का आवाह्न करते हुये आदेश संख्या 1891 दिनांक 18.10.2025 के माध्यम से पिटकुल के कार्मिकों दिनाक 18 अक्टूबर, 2025 से दिनांक 21 अक्टूबर तक संवेदनशील उपकेन्द्रों एवं क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई गयी थी। इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा पिटकुल के कार्मिकों से प्रधानमंत्री नरैन्द्र मोदी के हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के संदेश को आत्मसात करने एवं स्थानीय उद्योगों को मजबूती प्रदान होगी, हेतु दिये गये नारे ‘‘वोकल फॉर लोकल’’ के अनुक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेशवासियों से दीपावली के शुभ अवसर पर स्वदेशी वस्तुओं यथा लड़ियाँ, दीये, मोमबत्ती, मालायें एवं अन्य वस्तुओं की खरीदारी करने की अपील की गयी थी।

इसी क्रम में प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा दिनांक 18.10.2025 का माजरा एवं बिन्दाल स्थित विद्युत उपसंस्थानों का भ्रमण किया गया एवं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। इस अवसर पर निदेशक परिचालन जी0एस0 बुदियाल, पंकज कुमार, अनुपम सिंह , अविनाश चन्द्र अवस्थी,  अमित ,  राजीव सिंह ,  रविन्द्र कुमार,  राजेश गुप्ता आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही दिनांक 18.10.2025 एवं पुनः दिनांक 20.10.2025 को रामिें प्रबन्ध निदेशक  द्वारा प्रान्तीय भार निस्तारण केंद्र में औचक निरिक्षण कर समस्त अधिकारियों को दिशा निर्देश जारीकर सम्पूर्ण प्रदेश की विद्युत् व्यवस्था का जायजा लिया। मध्य रात्रि में माजरा – लालतप्पड़ लाइन के ट्रिप होने के उपरांत प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा स्वयं जा कर स्थलीय निरिक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गए।

इसके पश्चात प्रबन्ध निदेशक द्वारा दिनांक 20.10.2025 को पुनः देहरादून एवं ऋषिकेश स्थित विद्युत उपकेन्द्रों का भमण कर उपकेन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया तथा विद्युत आपूर्ति का जायजा लेते हुये कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया गया तथा कार्मिकों को मनोबल बढाया एवं उत्साह वर्द्धन किया गया।

इसी क्रम में प्रबन्ध निदेशक द्वारा दिनाक 19 अक्टूबर दिनांक 20 अक्टूबर को भी झाझरा , हर्रावाला , लाल तप्पड़, ऋषिकेश आदि उपस्थानों का औचक निरिक्षण किया गया एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गए। दिनांक 20 अक्टूबर हर्रावाला -ऋषिकेश 220 के0वी0 लाइन कंडक्टर टूटने के उपरांत अनुरक्षण कार्य को गति प्रदान करने हेतु प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा मध्य रात्रि में स्वयं ऋषिकेश जा कर स्थलीय निरिक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गए।

इस अवसर पर निदेशक परिचालन जी0एस0 बुदियाल, इला चन्द्र,  पंकज कुमार, महाप्रबन्धक (मा0सं0) अशोक कुमार जुयाल, मनोज कुमार,  एस0पी0 आर्य,  ललित कुमार,  अविनाश चन्द्र अवस्थी, नीरज पाठक,  अमित कुमार, वरिष्ठ लेखाधिकारी  तरूण सिंघल ,  राजीव सिंह,  रविन्द्र कुमार,  राजेश गुप्ता,  लक्ष्मी प्रसाद पुरोहित ,  आशु सागर,  मनोज बहुगुणा,  सारिका ठाकुर , प्रतिभा गुप्ता, हर्ष वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.