
देहरादून। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के जश्न में आयोजित ” तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा विधायक उमेश शर्मा काउ एवं अजबपुर मंडल अध्यक्ष सुषमा कुकरेती की उपस्थिति में आयोजन किया जायेगा। तिरंगा यात्रा मां भारती की जय और पराक्रमी सेना के शौर्य को सम्मान देने के लिए दिल में देशभक्ति के जयकारों के उद्घोष की भावना लेकर 18 ता. रविवार प्रातः 7:30 बजे नेहरू कालोनी पार्क में एकत्रित होकर तिरंगे हाथ में लेकर पद यात्रा शुरू होकर शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट जी के शौर्य स्मारक स्थल तक पंहुचेगी। अजबपुर मंडल अध्यक्ष कुकरेती ने मंडल में निवासरत समस्त सम्मानित प्रदेश पदाधिकारी, महानगर पदाधिकारीगण अजबपुर मंडल के समस्त सम्मानित पार्षदगण, समस्त अजबपुर मंडल पदाधिकारी, समस्त शक्ति केंद्र संयोजक, समस्त बूथ अध्यक्ष, बूथों की टीम को यात्रा में योगदान देने हेतु आमंत्रित किया है।
