पिटकुल के दो अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी ने दी भविष्य की शुभकामनाएं

horizontal 1

देहरादून। पिटकुल के मिडिया प्रभारी अशोक कुमार जुयाल ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि  पिटकुल के दो अधिकारी मुख्य अभियंता डीसी पांडे, वरिष्ठ लेखाधिकारी अजय कुमार शर्मा सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। पिटकुल एमडी पीसी ध्यानी ने विदाई दी। डीसी पांडे व अजय कुमार शर्मा ने अपने संस्मरण साझा किए। एमडी ध्यानी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निगम की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को परवान चढ़ाने में इन दोनों अधिकारियों का खास योगदान रहा। उन्होंने दोनों को शॉल ओढ़ाकर अवकाश नगदीकरण का चेक व उपहार भेंट किए।

इस अवसर पर पिटकुल परिवार के प्रबन्ध निदेशक  पी0सी0 ध्यानी जी की गरिमामय उपस्थिति में उक्त कार्मिकों को उनके सम्मान सहित विदाई देने पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पिटकुल मुख्यालय में कार्यरत कार्मिक उपस्थित हुये। इसके साथ ही सम्पूर्ण प्रदेश में स्थापित पिटकुल के विभिन्न कार्यालयों मे कार्यरत कार्मिक भी उक्त सम्मान कार्यक्रम में ऑन लाईन जुड़कर उपस्थित हुये।

सर्वप्रथम प्रबन्ध निदेशक  पी0सी0 ध्यानी एवं निदेशक परिचालन जी0एस0 बुदियाल द्वारा डी0सी0 पाण्डे, मुख्य अभियन्ता एवं अजय कुमार शर्मा, वरिष्ठ लेखाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात पिटकुल मुख्य अभियन्ता ईला चन्द, कमल कान्त, अनुपम सिंह, जितेन्द्र चर्तुवेदी, कम्पनी सचिव अरूण सभरवाल, अधीक्षण अभियन्ता,  अविनाश चन्द्र अवस्थी,  पंकज कुमार,  राजकुमार, उपमहाप्रबन्धक (वित्त)  शालू जैन, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0),  विवेकानन्द, सहायक अभियन्ता  रीनू जोशी भारद्वाज, लेखाकार,वनीता पटवाल इत्यादि कार्मिकों द्वारा दोनो अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

 

इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक द्वारा दोनों अधिकारियों के साथ अपने संस्मरणों को साझा करते हुये अवगत कराया कि किस प्रकार देश के यशवस्वी, दूरदृष्टा एवं ऊर्जावान एवं जन-नायक प्रधानमंत्री की बहुप्रतीक्षित एवं प्रदेश के  मुख्यमंत्री की रेखांकित रूद्रपुर एवं लालकुआं रेलवे ट्रैक्शन सबस्टेशन के विद्युतीकरण कार्य हो अथवा 220 के0वी0 जाफरपुर-रूद्रपुर रेल लाईन एवं 132 के0वी0 पिथौरागढ़-लोहाघाट लाइन के विद्युतीकरण तथा 220 के0वी0 उपकेन्द्र, बरम, पिथौरागढ का विद्युतीकरण कार्य हो  डी0सी0 पाण्डे  के द्वारा सभी कार्यों को पूर्ण मनोयोग, लगन एवं मेहनत से नियत समय पर पूर्ण किया गया, जिस हेतु प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा कारपोरेशन के समस्त कार्मिकों को बधाई भी दी गयी।

इस प्रकार प्रबन्ध निदेशक द्वारा अजय कुमार शर्मा, वरिष्ठ लेखाधिकारी के साथ उनके संस्मरणों को याद करते हुये अवगत कराया गया कि शर्मा द्वारा अपनी लगन मेहनत एवं अथक प्रयासों से कार्मिकों के सातवें वेतन आयोग के फिक्सेशन कार्य, अधिकारियों के अवकाश, इन्क्रीमेन्ट, एवं कार्मिकों के सेवानिवृत्तिक प्रकरणों तथा सेवानिवृत्त कार्मिकों के वन रैंक वन पेन्शन सम्बन्धी प्रकरणों को समय से शत-प्रतिशत पूर्ण किया गया।

इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल पी0सी0 ध्यानी जी के साथ ही निदेशक परिचालन जी0एस0 बुदियाल, महाप्रबन्धक (वित्त)  मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता  अविनाश अवस्थी, राकेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता पंकज कौशिक, वरिष्ठ लेखाधिकारी तरूण सिंघल द्वारा अपने विचार रखे गये एवं मंच का सफल संचालन विवेकानन्द, उपहाप्रबन्धक (मा0सं0) द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.