एमडी पी0सी0 ध्यानी की अध्यक्षता में संगठनों से हुई वार्ता, सीएम के बेहतरीन कार्यकाल के लिए किया गया अभिनन्दन

देहरादून। पिटकुल के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (मा0सं0) ने बताया कि विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के ऊर्जावान, युवा एवं यशस्वी मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार के 03 वर्ष के असाधारण कार्यकाल में उनके मार्गदर्शन में पिटकुल की निरन्तर प्रगति एवं किये जा रहे सराहनीय कार्यो पर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन करते हुए प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी को अभिनंदन पत्र दिया गया।
प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल पी0सी0 ध्यानी की अध्यक्षता में विद्युत ऊर्जा आरक्षित वर्ग एसोसिएशन, उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ, हाईड्रो इलैक्ट्रिक इम्प्लाईज यूनियन तथा विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ दिनांक 22.03.2025 को द्विपक्षीय वार्ता के सम्बन्ध में।
प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल पी0सी0 ध्यानी द्वारा सर्वप्रथम समस्त संगठनों के पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ दे कर उनका स्वागत सम्मान किया गया तदोपरान्त् संगठनों/एसोसिएशनों को पिटकुल की प्रगति एवं वर्तमान में गतिमान परियोजनाओं के बारे में अवगत कराया गया कि प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देश में सरकार के 03 वर्ष के बेमिसाल कार्यकाल में पिटकुल को विद्युत पारेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट कार्य किये जाने पर अन्य 04 पारेषण यूटिलिटी के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जिससे पिटकुल की रेटिंग A+ से A++ हो गयी है।
पिटकुल द्वारा निरन्तर प्रगति की जा रही है एवं लाभ अर्जित किया जा रहा है। पिटकुल द्वारा काफी वर्षों से अटकी परियाजनाएँ मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में पूर्ण की गयी जिसमें लक्सर स्थित मै0 कैवेन्डिश लि0 की लाईन पूर्ण की गयी तथा ऊर्जीकृत किया गया, इसी प्रकार लण्ढौरा स्थित मै0 गोल्ड प्लस लि0 के स्विचिंग उपकेन्द्र का निर्माण किया गया तथा भारत सरकार की महत्वपूर्ण रेल परियोजना के विद्युतीकरण हेतु 132 के0वी0 काशीपुर में केबिल द्वारा एवं 220 के0वी0 जाफरपुर में ओवरहैड लाईन द्वारा रेलवे टैªक्सन सबस्टेशन ऊर्जीकृत किया गया। इसके साथ ही पिटकुल द्वारा 132 के0वी0 लालकुआ रेलवे सबस्टेशन ऊर्जीकृत किया गया। इसके साथ ही 132 के0वी0 लोहाघाट-पिथौरागढ लाईन को ऊर्जीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त हरिद्वार जनपद में रूडकी, भगवानपुर एवं भूपतवाला उपकेन्द्रों पर 132/33 के0वी0 के 40 एम0वी0ए0 ट्रांसफार्मर लगाकर क्षमतावृद्धि के कार्य किये गये। इसके साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि पिटकुल वर्तमान में 50 उपकेन्द्रों का संचालन कर रहा है तथा कई नई लाईने एवं उपकेन्द्र का निर्माण एवं ऊर्जीकरण प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मूलमंत्र ‘‘सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’’ एवं ‘‘विकल्प रहित संकल्प’’ के सिद्धान्तों के अनुरूप कार्य करते हुए पिटकुल के ऋषिकेश स्थित 220/132/33 के0वी0 उपसंस्थान में 40 एम0वी0ए0 के ट्राँसफार्मर को ऊर्जीकृत किये जाने पर उपसंस्थान की क्षमतावृद्धि हुई है, जिससे प्रदेश का पारेषण तन्त्र और सशक्त हो गया है तथा राज्य में लगातार बढ़ रहे शहरीकरण, पर्यटन एवं उद्योगांे के चलते बढ़ती विद्युत मांग की विद्युत आपूर्ति को पूर्ण किया जा सकेगा। साथ ही प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा रिटायर कार्मिकों के लाभों को ससमय प्रदान किये जाने, रिटायर कार्मिकों द्वारा सम्बन्धित कार्यालय में अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में उपस्थित होने पर उनका सम्मान करते हुए उनके जलपान की व्यवस्था कराये जानेे तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निदान किया जाने के निर्देश दिये गये।
प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी एसोसिएशनों एवं संगठनों से आवहान् किया गया कि सभी संगठन पिटकुल की प्रगति में अपना सहयोग प्रदान कराना जारी रखे तथा प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री के प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाये जाने के सपने को साकार करने में अपना पूर्ण सहयोग एवं समर्थन प्रदान करें, जिससे कि पिटकुल प्रबन्धन एवं एसोसिएशन मिल कर पिटकुल को ओर प्रगति के पथ पर एवं पूर्व से अधिक लाभ अर्जित करने वाले निगम का निर्माण करेें।
साथ ही अध्यक्षा पिटकुल राधा रतूड़ी एवं प्रमुख सचिव (ऊर्जा) आर0 मीनाक्षी सुंदरम के मार्गदर्शन में पिटकुल द्वारा लगातार सराहनीय एवं अभूतपूर्व कार्य किये जा रहे है।
तदोपरान्त क्रमशः विद्युत ऊर्जा आरक्षित वर्ग एसोसिएशन, उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ , हाईड्रो इलैक्ट्रिक इम्प्लाईज यूनियन तथा विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा सर्वप्रथम मुख्यमंत्री के 03 वर्ष बेमिसाल पूर्ण होने तथा उत्तराखण्ड राज्य को एक नई बुलंदियों में पंहुचाने तथा उनके निरन्तर मार्ग-निर्देशन में पिटकुल द्वारा लगातार 03 वर्षों में लाभ अर्जित किया गया तथा कई नई परियोजनावों का कार्य पूर्ण हुआ है तथा कई नई परियोजनाओं का अनुबन्ध हुआ है जिससे पारेषण तंत्र को और गति एवं मजबूती प्राप्त हुई है का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
द्विपक्षीय वार्ता के दौरान संगठनों द्वारा स्थानीय बर्हिगमन प्रतिपूति व्यय को पुनरीक्षित किये जाने, एस0एच0जी0 के माध्यम से कार्योजित कार्मिकों का उपनल की भांति अवकाश प्रदान किये जाने, चिकित्सालय पैनल, अधिष्ठान सम्बन्धी प्रकरण इत्यादि पर नियमानुसार समाधान हेतु उचित कार्यवाही किये जाने हेतु अनुरोध किया गया तथा पिटकुल प्रबन्धन का धन्यवाद ज्ञापित किया कि प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल के नेतृृत्व में पिटकुल कर्मचारियों के हितो का ध्यान रख रहा है तथा उनके द्वारा पिटकुल में उपलब्ध रिक्त पदों पर पदोन्नति कर दी गई है, जो कि एक मिशाल है।
द्विपक्षीय वार्ता के दौरान विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन पत्र दिया गया, जिसमें एसोसिएशन द्वारा प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी के कुशल नेतृत्व में पिटकुल ने उत्तराखण्ड में विद्युत सिस्टम के सुचारू एवं विश्वसनीय ट्राँसमिशन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, नेटवर्क का विस्तार एवं क्षमता वृद्धि करने, सभी कार्याें में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता को बढ़ावा देने, महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने एवं उनके सम्मान दिये जाने, उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, दक्षता एवं टीम वर्क को बढ़ावा देने, कुशल प्रबन्धन एवं नेतृत्व के कारण विभिन्न परियोजनाओं के कार्य अत्यन्त तीव्रता से सम्पन्न कराने, कार्मिक हित में कार्य करने, इन्सेन्टिव भुगतान करने संविदा कार्मिकों को पाली भत्ता, विशेष ऊर्जा भत्ता दिये जाने इत्यादि कार्यों की सराहना की गयी।
एसोसिएशन एवं संगठन की ओर से वार्ता में विद्युत ऊर्जा आरक्षित वर्ग एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष राजबीर सिंह, केन्द्रीय प्रमुख महामंत्री बीरबल सिंह, केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बबलू सिंह, सलाहकार नत्थू सिंह रवि, उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ की ओर से प्रधान महामंत्री प्रदीप कुमार कंसल, अध्यक्ष अशोक कुमार सैनी, महामंत्री विनोद कुमार शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल चैधरी, हाईड्रो इलैक्ट्रिक इम्प्लाईज यूनियन की ओर से प्रान्तीय अध्यक्ष केहर सिंह, वरिष्ठ महामंत्री इंसारूल हक, कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रमुख महामंत्री सुनील तंवर, विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष पंकज सैनी, महासचिव विक्की दास, उपाध्यक्ष प्रदीप प्रकाश शर्मा, संगठन सचिव यशपाल सिंह महर उपस्थित रहे।
पिटकुल प्रबन्धन की ओर से वार्ता में प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी, जी0एस0 बुदियाल निदेशक (परिचालन), अशोक कुमार जुयाल महाप्रबन्धक (मा0सं0), मनोज कुमार महाप्रबन्धक वित्त , विवेकानन्द उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0)(प्रभारी), अजय कुमार शर्मा वरिष्ठ लेखाधिकारी, कमल सिंह नेगी कार्यालय अधीक्षक-प्रथम एवं इमरान खान कार्यालय सहायक-प्रथम उपस्थित रहे।
