क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ अग्रवाल ने व्यापारियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

ऋषिकेश ।
क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर के व्यापारियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने घाट रोड स्थित व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में जाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए कहा कि यह पर्व हमें नवीन उत्साह के साथ देश व समाज की सेवा की भी प्रेरणा देता है।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारम्भ में संकल्प लेने का विधान रहता है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि नव संवत्सर पर आप सभी के प्रतिष्ठानों में धन लक्ष्मी का वास हो, खुशहाली, उन्नति और वैभवशाली यह वर्ष हो।
