पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी ने अभियन्ता दिवस की दी शुभकामनायें
अभियन्ता दिवस के शुभ अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा पिटकुल के समस्त अभियन्ताओं को शुभकामनायें प्रेषित की गयी।

देहरादून। अभियन्ता दिवस के अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा पिटकुल के समस्त कार्मिकों शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।
इस अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा पिटकुल के सभी अभियन्ता अधिकारियों एवं कार्मिकों को सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर पिटकुल मुख्यालय भवन में कार्यरत अधिकारी ऑफ लाइन तथा प्रदेश के विभिन्न इकाईयों में कार्यरत पिटकुल के कार्मिकों द्वारा वीडियो काॅन्फ्रेन्सिग के माध्यम से जुड़कर प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा अपना सम्बोधन किया गया।
इस शुभ अवसर पर प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि आज भारत रत्न से सम्मानित डाॅ0 मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर अभियन्ता दिवस मनाया जाता है। इसके साथ ही इस शुभ अवसर पर प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा डाॅ0 विश्वेश्वरैया जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा अवगत कराया गया कि वह एक कुशल अभियन्ता थे तथा उन्हें आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में जाना जाता है।
इसके साथ ही उनके द्वारा सभी कार्मिकों से अपने जीवन में डाॅ0 विश्वेश्वरैया जी की कार्यशैली एवं आचरण का अनुसरण करने तथा अपने कार्याें में रचनात्मकता एवं नवीनता लाने का आह्वाहन किया गया। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि कोई भी कार्मिक अथवा व्यक्ति भले वह अभियन्ता की डिग्री अथवा डिप्लोमा की योग्यता न रखते हों किन्तु वे अपने कार्याें में रचनात्मकता एवं नवीनता लाते हैं तो वह सभी कार्मिक अथवा व्यक्ति भी एक अभियन्ता ही हैं।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक द्वारा पिटकुल के सभी अभियन्ताओं एवं अन्य कार्मिकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये अवगत कराया गया कि देश के यशवस्वी, दूरदृष्टा एवं जननायक प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के जनप्रिय, ऊर्जावान एवं युवा मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष, पिटकुल आनन्द बर्द्धन एवं प्रमुख सचिव (ऊर्जा)आर0 मीनाक्षी सुन्दरम के कुशल मार्गदर्शन में तथा सभी कार्मिकों के अथक प्रयास एवं लगन से पिटकुल नित नये आयाम स्थापित कर रहा है एवं देश की अग्रणी पारेषण कम्पनियों के बराबर पहुँच गया है।
इसके साथ ही उनके द्वारा सभी कार्मिकों का आह्वाहन करते हुये पिटकुल की गतिमान परियोजनाओं को समय से पूरा करने का भी आह्वाहन किया गया। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि यदि सभी परियोजनाओं को समय से पूरा कर लिया जाएगा तो निश्चित ही पिटकुल को लाभ होगा, जिससे एक ओर कार्मिकों को लाभ प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर प्रदेश की सम्मानित जनता को भी कम टेरिफ में निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी साथ ही प्रदेश में नये-नये उद्योग स्थापित होंगे, जिससे प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाने का सपना साकार होगा एवं प्रदेश चहुंमुखी विकास करेगा।
इस अवसर पर निदेशक परिचालन जी0एस0 बुदियाल द्वारा भी कार्मिकों को सम्बोधित करते हुये अभियन्ता दिवस की शुभकामनाऐं प्रेषित की गयी तथा उनको आवंटित कार्याें को एवं गतिमान परियोजनाओं को समय से पूर्ण करने का आह्वाहन किया गया।
इस अवसर पर मंच का संचालन अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (मा0सं0) द्वारा किया गया तथा मुख्य अभियन्ता ईला चन्द्र, पंकज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता अविनाश चन्द्र अवस्थी, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) विवेकानन्द, अधिशासी अभियन्ता मुकेश चन्द्र बड़थ्वाल, सहायक अभियन्ता सी0पी0 जोशी एवं रीनू जोशी भारद्वाज द्वारा अपने विचार रखे गये।
इस अवसर पर पिटकुल मुख्यालय भवन में कार्यरत अधिकारी कमल कान्त, मुख्य अभियन्ता, महाप्रबन्धक (वित्त) मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता सूर्यप्रकाश आर्य, अमित कुमार सिंह, नीरज पाठक, राजकुमार, मन्त राम, विकल्प गौतम, अधिशासी अभियन्ता बलवन्त पांगती, प्रेरणा शर्मा, सहायक अभियन्ता, माधुरी पुण्डीर, अनीता मेहरा, अनीता पन्त, आरती डबराल, इत्यादि ऑफ लाइन तथा प्रदेश के विभिन्न इकाईयों में कार्यरत पिटकुल के अधिकारी एवं कार्मिकगण वीडियो काॅन्फ्रेन्सिग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।
