पिटकुल एमडी पी0सी0 ध्यानी के नेतृत्व में चला स्वच्छता कार्यक्रम
PTCUL Managing Director Dhyani launched the “Cleanliness Programme” by sweeping the Pitkul headquarters premises.

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी के नेतृत्व में पिटकुल कर्मियों द्वारा दिनांक 28.01.2026 को पिटकुल में ‘‘स्वच्छता कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया।
उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में 28.01.2026 को पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी के नेतृत्व में विद्युत भवन में कार्यरत सभी कार्मिकों द्वारा पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन, देहरादून के प्रांगण में तथा 132 के0वी0 उपकेन्द्र परिसर एवं उपकेन्द्र परिसर से बाहर तक झाड़ू लगाकर सफाई करते हुये श्रमदान किया गया।
स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा अगवत कराया गया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी स्वच्छता हेतु समय-समय पर देश एवं प्रदेशवासियों को प्रेरित करते रहते हैं तथा उनके द्वारा समय-समय पर स्वच्छता अभियान आयोजित किये जाते रहते हैं।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा अपने सम्बोधन में सभी कार्मिकों का आह्वाहन किया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से प्रेरणा लेते हुये समस्त कार्मिक कोे अपने घर तथा कार्यालय के इर्द-गिर्द हमेशा साफ-सफाई रखने चाहिए। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि यदि घर, मोहल्ला, गाँव, शहर, प्रदेश एवं देश साफ-सुथरा होगा तो निश्चित ही साफ-सुथरे वातावरण में सभी नागरिक स्वस्थ होंगे तथा यदि नागरिक स्वस्थ होंगे तो निश्चित ही देश स्वस्थ होगा एवं प्रगति करेगा।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी, निदेशक (परिचालन) जी0एस0 बुदियाल, महाप्रबन्धक (मा0सं0), अशोक कुमार जुयाल, मुख्य अभियन्ता ईला चन्द्र, पंकज कुमार, मन्तराम, अधीक्षण अभियन्ता राजकुमार, अविनाश चन्द्र अवस्थी, नीरज पाठक, सायमा कमाल, उपमहाप्रबन्धक (वित्त) शालू जैन, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) विवेकानन्द, अधिशासी अभियन्ता राजीव सिंह, मनोज कुमार, विनायक शैली, हिमांशू बालियान, वरिष्ठ लेखाधिकारी तरूण सिंघल लेखाधिकारी राहुल पंवार, सहायक अभियन्ता हिमांशू डोभाल, रीनू जोशी भारद्वाज, वीणा, शूरवीर सिंह सजवाण, कार्यालय अधीक्षक-प्रथम विपिन कुमार पाल, इमरान, गीता भट्ट, लेखाकार वनीता पटवाल, अवर अभियन्ता राजेश शर्मा अजय रावत, अनुज, तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
