
देहरादून। पिटकुल के मीडिया प्रभारी ए0के0 जुयाल ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि राधा रतूडी, अध्यक्षा, पिटकुल एवं मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड सचिवालय में आहूत चयन समिति की बैठक में मनोज कुमार की पदोन्नति उपमहाप्रन्धक (वित्त) के पद से महाप्रबन्धक (वित्त) के पद पर की गयी, जोकि पूर्व से महाप्रबन्धक (वित्त) का अतिरिक्त कार्यभार निवर्ह्न कर रहे थे, साथ ही विवेकानन्द, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी को कारपोरेशन कार्यावश्यकता के दृष्टिगत उनके वर्तमान दायित्वों के साथ उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) के पद का प्रभार प्रदान किया गया।
पी0सी0 ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक द्वारा इस अवसर पर राधा रतूडी, अध्यक्षा, पिटकुल एवं मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन का आभार व्यक्त करते हुए मनोज कुमार एवं विवेकानन्द को बधाई प्रेषित की गयी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नवीन दायित्वों के प्रति और अधिक उत्साह से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
पदोन्नत अधिकारियों द्वारा अध्यक्षा पिटकुल, सचिव (ऊर्जा), उत्तराखण्ड शासन, प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल एवं समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। उपरोक्त आदेश के उपरान्त कार्मिकों में हर्ष की लहर है।
इस अवसर पर जी0एस0 बुदियाल, निदेशक (परिचालन), पिटकुल, कमल शर्मा, अनुपम सिंह, विवेकानन्द एवं विपिन कुमार पाल उपस्थित रहे।
