प्रधानमंत्री ने पिटकुल की पिथौरागढ़ लोहाघाट पारेषण लाइन का किया लोकार्पण

horizontal 1

पिथौरागढ़।  प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी द्वारा उत्तराखण्ड के एक दिवसीय दौरे पर 42000 करोड़  रूपये की सौगात दी। पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने राज्य की 23 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने पिटकुल द्वारा बनायीं गयी पिथोरागढ़ लोहाघाट पारेषण लाइन का लोकार्पण भी  किया।

इस अवसर पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नारायण आश्रम की प्रतिकृति, ऐपण स्टॉल और बोधिसत्व विचार श्रृंखला- एक नई सोच, एक नई पहल पुस्तक भेंट की।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सतपाल महाराज, गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट , पिटकुल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी व अन्य अधिकारी उपस्थित  थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.