अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पिटकुल के एमडी पी0सी0 ध्यानी के नेतृत्व में कार्मिकों ने किया योगाभ्यास

देहरादून। पिटकुल मुख्यालय ‘‘विद्युत भवन’’ के परिसर में पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी के नेतृत्व में योग गुरू अजीत सिंह, हरिद्वार योग गुरू केन्द्र, हरिद्वार एवं उनकी टीम के सानिध्य में पिटकुल के देहरादून मुख्यालय में कार्यरत सहायक अभियन्ता एवं समकक्ष तथा उच्चाधिकारियों द्वारा 21.06.2025 को प्रातः 07ः00 बजे से विद्युत भवन परिसर में योगाभ्यास कर अन्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसके साथ ही देहरादून एवं देहरादून से बाहर पिटकुल के अन्य समस्त कार्यालयों/उपसंस्थानों में कार्यरत कार्मिकों द्वारा ऑन लाइन जुड़कर योगाभ्यास किया गया।
इस अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी एवं निदेशक परिचालन जी0एस0 बुदियाल द्वारा सर्वप्रथम योग गुरू अजीत सिंह एवं उनकी टीम के सदस्यों का स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी कार्मिकों को अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये ‘‘करो योग, रहो निरोग’’ का नारा दिया। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि देश के यशवस्वी, दूरदृष्टा एवं ऊर्जावान एवं जन-नायक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से योग को देश ही नही अपितु सम्पूर्ण विश्व में नयी पहचान मिली है। साथ ही प्रदेश के युवा, ऊर्जावान मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी भी स्वस्थ जीवन के लिये योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने एवं दूसरों को योग करने के लिये प्रेरित करते हैं।
इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा अवगत कराया गया कि योग केवल शरीर को ही रोगमुक्त नहीं करता अपितु मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर भी मनुष्य को सशक्त, शान्त एवं ओजस्वी बनाता है तथा प्रसन्न चित्त रखता है। प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा सभी कार्मिकों को रोगमुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने हेतु नित्यकर्म में योग को अपने एवं अपने पारिवारिक सदस्यों के जीवन में सम्मिलित करने का आह्वाहन किया गया।
इसके पश्चात कार्मिकों द्वारा योग गुरू अजीत सिंह एवं उनकी टीम के सदस्यों द्वारा पिटकुल मुख्यालय ‘‘विद्युत भवन’’ के परिसर में एकत्रित कार्मिकों तथा देहरादून मुख्यालय से बाहर ऑन लाइन जुड़े कार्मिकों को प्रातः 07ः00 बजे से 8ः00 तक योगाभ्यास करवाया गया साथ ही योग का जीवन में क्या महत्व है उसको भी विस्तार से समझाया गया।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी, निदेशक परिचालन जी0एस0 बुदियाल, मुख्य अभियन्ता ईला चन्द, जितेन्द्र चतुर्वेदी, महाप्रबन्धक (मा0सं0) अशोक कुमार जुयाल, मनोज कुमार, मन्त राम, पंकज कुमार, ललित कुमार, एस0पी0 आर्य, राजकुमार, अविनाश चन्द्र अवस्थी, विवेकानन्द, मुकेश चन्द्र बड़थ्वाल, विनायक शैली, धर्मेन्द्र डबराल, राजीव सिंह, अजय शर्मा, दीपक पाण्डे, राधिका गर्ग, प्रमोद कुमार जोशिया, नवीन कैलखुरी, रीनू जोशी, वीणा, नेहा निराला, हिमांशू डोभाल, आनन्द मोहन सिंह नेगी, सोहन ध्यानी, प्रदीप रतूड़ी, सी0डी0एस0 बिष्ट, वनीता पटवाल, कंचन, अजय रावत, राजेश कुमार, रजनी, इत्यादि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रदेश में पिटकुल के अन्य कार्यालयों/उपसंस्थानों में कार्यरत कार्मिक भी आॅन लाइन उपस्थित रहे।
