विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री से नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की भेंट

horizontal 1

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से ऋषिकेश मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल द्वारा सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की रीति-नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर सेवा भाव से कार्य करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर अनिरुद्ध शर्मा, केशव गोयल, प्रतीक पाल, अक्षत बिजलवान, सक्षम चौहान, निवेदिता सरकार, सुधा अशवाल, गुड्डी कलुड़ा, राजकुमारी पंत एवं सुनीता गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.