एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी ने मुख्य अभियंता से लापरवाही के लिए माँगा स्पष्टीकरण

horizontal 1

देहरादून।  132 के0वी0 उपकेन्द्र माजरा परिसर में जल भराव होने पर प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा गहरी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये तीन के अन्दर समाधान करने के साथ लापरवाही पर मुख्य अभियन्ता (जानपद) जितेन्द्र चतुर्वेदी से स्पष्टीकरण माँगा गया तथा चेताया गया।

आज  132 के0वी0 उपकेन्द्र, माजरा विद्युत गृह में जल भराव के कारण कार्मिकों को विद्युत उपकेन्द्र एवं परिसर में आवागमन हेतु कठिनाई का सामना करना पडने के सम्बन्ध में प्रबन्धन द्वारा गम्भीरता से लिया गया तथा  प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी ने
मुख्य अभियन्ता (जानपद) जितेन्द्र चतुर्वेदी को तीन दिन के अन्दर समाधान करने के साथ ही लापरवाही पर स्पष्टीकरण माँगा। एमडी ने कहा कि किसी भी प्रकार का शार्ट सर्किट होने/करन्ट लगने के कारण जनहानि होती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित जिम्मेदार अधिकारी की होगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.