प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी ने दस्तावेज परियोजना स्थल पर ही हस्ताक्षरित किये

horizontal 1

देहरादून।  पिटकुल मुख्यालय परिसर मे निर्माणाधीन प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र के परियोजना कार्याें की कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा अत्यन्त महत्वपूर्ण दस्तावेज परियोजना स्थल पर ही हस्ताक्षरित किये गये।

प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी जब पिटकुल मुख्यालय परिसर मे निर्माणाधीन प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र के भ्रमण पर थे तथा परियोजना कार्याें की कार्य प्रगति की समीक्षा कर रहे थे तत्समय उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) विवेकानन्द कुछ अति आवश्यक दस्तावेज लेकर परियोजना स्थल पर ही पहुॅचे तथा उनके द्वारा प्रबन्ध निदेशक  से उक्त दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने हेतु अनुरोध किया गया। प्रबन्ध निदेशक  को तत्काल ही अन्य परियोजना कार्याें की प्रगति की समीक्षा हेतु वंहा से गमन करना था।

उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) के अनुरोध पर प्रबन्ध निदेशक  द्वारा तत्काल अपने वाहन पर ही खड़े होकर उक्त दस्तावेजों को हस्ताक्षरित किया गया, जिस हेतु उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) द्वारा पिटकुल के समस्त कार्मिकों की ओर से प्रबन्ध निदेशक  का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) द्वारा अवगत कराया गया कि हमारे प्रबन्ध निदेशक कार्मिकों के हित-लाभ कार्याें हेतु सदैव उदार हृदय रखते हैं तथा 24X7 कार्मिकों के हित एवं उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु उपलब्ध रहते हैं, जिससे पिटकुल के समस्त कार्मिकों का मनोबल हमेशा उच्च रहता है तथा कार्मिक सदैव ही कारपोरेशन हित एवं लक्ष्यों की प्राप्ति में अपना शत प्रतिशत योगदान देने हेतु तैयार रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.