निर्माणाधीन बिजली घर को लाइन से जोड़ने के कार्य का प्रबन्ध निदेशक पी. सी. ध्यानी ने रात्रि पौने नौ बजे किया औचक निरीक्षण

horizontal 1

देहरादून।   आराघर में निर्माणाधीन 132 केवी जीआईएस बिजली घर को लाइन से जोड़ने के लिए धर्मपुर में अंडर ग्राउंड केबिल के कार्य का प्रबन्ध निदेशक पी. सी. ध्यानी ने निदेशक परिचालन जी. एस. बुदियाल के साथ देर रात्रि पौने नौ बजे औचक निरीक्षण किया गया। साइट पर कार्यदायी संस्था का साइट इंचार्ज सहित कोई भी कर्मचारी उपलब्ध नहीं पाया गया ।

साढ़े दस बजे तक कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य प्रारम्भ न करने पर प्रबन्ध निदेशक ने गहरी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था के मालिक से मोबाइल पर वार्ता कर अपनी अप्रसन्नता के साथ कड़ी आपत्ति सें अवगत कराते हुए कल से समय पर कार्य प्रारम्भ करने की सख़्त हिदायत दी गयी।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि कार्य की गुणवत्ता व सुरक्षा का कठोरता के साथ अनुपालन करते हुए शीघ्रातिशीघ्र कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाय जिससे जनता जनार्दन को असुविधा का सामना न करना पड़े।

कार्यदायी संस्था को मैन पावर गैंग बढ़ाने के भी निर्देश दिये गये।

कार्यदायी संस्था के मालिक ने बताया कि जाम में फँस जाने के कारण मशीन व लोवर को पहुँचने में आधे घंटे का विलंब हो गया जिसकी कल से पुनरावृत्ति नहीं होगी । इसके साथ ही गुणवत्ता व सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखते हुए कम से कम समय में कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया ।

प्रबन्ध निदेशक द्वारा अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियन्ता को दो- दो की शिफ़्ट बनाकर कार्यस्थल पर उपस्थित रहते हुए पूर्ण ज़िम्मेदारी के साथ कार्य करवाने के निर्देश दिये गये ।

कार्यदायी संस्था को ज़िलाधिकारी देहरादून द्वारा रात्रि दस बजे से कार्य प्रारम्भ करने की अनुमति के अनुसार समय पर कार्य स्थल पर पहुंचने पर ही अंडर ग्राउंड केबिल का कार्य पूर्ण हो पाने के दृष्टिगत प्रबन्ध निदेशक द्वारा अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंता को दो- दो की शिफ़्ट में कार्य स्थल पर उपस्थित रहते हुए गुणवत्ता के साथ शीघ्रातिशीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के समय प्रबन्ध निदेशक के साथ जीएस बुदियाल , निदेशक परिचालन, दीपक कुमार अधिशासी अभियंता, अमित कुमार, सहायक अभियंता उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.